फरार चल रहे सपा विधायक सोलंकी ने कोर्ट में किया सरेंडर

अन्य खबरे , 227

कानपुर 
बीते कुछ दिनों से फरार चल रहे समाजवादी पार्टी के कानपुर से विधायक इरफान सोलंकी ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इरफान सोलंकी के साथ उनके भाई रिजवान सोलंकी ने भी सरेंडर कर दिया है। इससे पहले इरफान सोलंकी को मुंबई में देखा गया था, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई थी।

सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई ने शुक्रवार को कानपुर कमिश्नर कैंप कार्यालय के सामने सरेंडर कर दिया। पिछले महीने इरफान सोलंकी के खिलाफ भूमि विवाद को लेकर केस दर्ज हुआ था। तब उनपर एक महिला को कथित रूप से परेशान करने और उसके घर में आग लगाने के आरोप में पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। जिसके बाद से सपा विधायक फरार चल रहे थे।

Related Articles

Comments

Back to Top