मुख्य सचिव ने लोक भवन सचिवालय के सी-ब्लॉक में आईआरसीटीसी द्वारा संचालित कैंटीन का किया शुभारम्भ

जनपत की खबर , 230

दिनांक: 01 दिसम्बर, 2022

लखनऊ: मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने लोक भवन सचिवालय के सी-ब्लॉक में आईआरसीटीसी द्वारा संचालित कैंटीन का शुभारम्भ किया।
    इस अवसर पर उन्होंने कैंटीन का निरीक्षण किया और बनाये गये उत्पादों को चखा। उन्होंने कहा कि उत्पाद बनाते समय गुणवत्ता एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये।
      इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन श्री हेमन्त राव, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री प्रशांत त्रिवेदी, अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक डॉ0 देवेश चतुर्वेदी, अपर मुख्य सचिव आयुष श्रीमती आराधना शुक्ला, प्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री नरेंद्र भूषण समेत अन्य अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Comments

Back to Top