*डिजिटल धोखाधड़ी से सावधान "सतर्क रहिए जागरूक रहिए" अभियान*
जनपत की खबर Nov 24, 2022 at 04:50 PM , 232*राष्ट्रव्यापी सघन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जिले की सभी बैंकों के समन्वय से विशाल पदयात्रा WALKATHON का आयोजन*
लखनऊ 24 नवंबर 2022 (सूचना विभाग), भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के मार्गदर्शन में जनपद लखनऊ की अग्रणी बैंक, बैंक ऑफ इंडिया अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय के सौजन्य से आज राष्ट्रव्यापी सघन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जिले की सभी बैंकों के समन्वय से विशाल पदयात्रा WALKATHON का आयोजन किया गया।
पदयात्रा बैंक ऑफ इंडिया आंचलिक कार्यालय से प्रातः 07-00 बजे से प्रारंभ होकर लगभग 3 किलोमीटर का मार्ग पूर्ण करती हुई भारतीय रिजर्व बैंक में प्रातः 08 बजे समाप्त हुई। पदयात्रा में लगभग 250 से अधिक बैंकर साथियों ने सहभाग किया। कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया उप महाप्रबंधक श्री राजीव भाटिया, भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महा प्रबंधक श्री राकेश चंद्रा, नाबार्ड डी0डी0एम0 श्री राजीव दायमा, उप आंचलिक प्रबंधक श्री गौतम सिंह सहायक महाप्रबंधक श्री जय नारायण समेत बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी गण सम्मिलित हुए। वित्तीय जागरूकता से सम्बंधित प्रचार पत्रों एवं डिजिटल धोखाधडी से सावधानी विषयक जानकारी से जनमानस को अवगत कराया गया। अग्रणी जिला प्रबंधक श्री मनीष पाठक ने उपस्थित सभी बैंक साथियों को सामूहिक रूप से इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित होने पर एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बधाई दी।
पदयात्रा में बैंक ऑफ इंडिया के वित्तीय साक्षारता सलाहकार श्री प्रभात कुमार राठी, अग्रणी जिला प्रबंधक लखनऊ कार्यालय से श्री बांके बिहारी, श्री अहमद कबीर एवं स्टाफ सम्मिलित रहे।
पदयात्रा में ए0आई0बी0ओ0सी0 संघठन के महासचिव श्री सौरभ श्रीवास्तव, राष्ट्रीय बैंकिंग समूह से श्री रविन्द्र सिंह, विपणन विभाग वरिष्ठ प्रबधक लखनऊ श्री अम्बरीश तिवारी, मानव संसाधन विभाग दृवरिष्ठ प्रबंधक श्री अमित पाण्डेय, प्रबंधक सुरक्षा विभाग श्री सुनील कुमार पाण्डेय, कृषि वित्त विभाग से श्री विनोद बिहारी मिश्रा, आर सेटी निदेशक श्री विनोद कुमार एवं मुख्य प्रबंधक श्री विनोद तिवारी, शुभम सिन्हा, पी0के0 त्रिपाठी तथा विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक एवं स्टाफ उपस्थित रहे। उप महाप्रबंधक श्री राजीव भाटिया ने “सतर्क रहिये जागरूक रहिये” अभियान तहत अपने विचार व्यक्त किये एवं लोगों को वित्तीय जागरूकता के विषय में अवगत कराया।































Comments