वार्ड संसाधन केन्द्र हज़रत गंज पर दिव्यांग बच्चों ने खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया
जनपत की खबर Nov 23, 2022 at 08:20 PM , 336लखनऊ।
आज दिनांक 23 नवम्बर 2022 को पू0मा0वि0 आलमबाग, लखनऊ में तहसील स्तरीय दिव्यांग बच्चों के खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन समेकित शिक्षा के अन्तर्गत किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ खण्ड शिक्षा अधिकारी नन्द कुमार ने सरस्वती मॉं का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। वार्ड संसाधन केन्द्र हज़रत गंज पर प्रतियोगिता में आए सभी बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। दिव्यांग छात्रा कविता ने सरस्वती वन्दना व स्वागत गीत गाया। इस कार्यक्रम में जोन-1,2,3,4 व चिनहट के 60 दिव्यांग बच्चों व उनके अभिभावकों तथा अध्यापकों ने प्रतिभाग किया। रैली में सभी बच्चों ने जोश व प्रसन्नता से प्रतिभाग किया। रैली में सभी ने जोश व प्रसन्नता से प्रतिभाग किया। सभी ने नारे लगाये- ‘ अक्षम- सक्षम एक समान, सबको शिक्षा सबको ज्ञान’, ’ समेकित शिक्षा अपनाना है, दिव्यांगों को साक्षर बनाना है’ आदि।
प्रतियोगिताओं में 50 मीटर दौड़ में अमन एच0आई0 (प्रथम), नितेश रावत, आई0डी0 (द्वितीय) व शिवाशं (तृतीय) रहे। रंगीली में कविता (पू0मा0वि0 चिनहट) ओ0एच0 प्रथम, पलक (पू0मा0वि0 आलमबाग) द्वितीय व आयुषी (प्रा0वि0 खरियाही) सी0पी0 तृतीय रहे। गणित दौड़ में यशी (ओ0एच0) प्रथम, सुप्रिया (एच0आई0) द्वितीय व हिमांशु (सी0पी0) तृतीय रहे। म्यूजिकल चेयर में जोन-3 के वरूण (ओ0एच0) प्रथम, अरविन्द (आई0डी0) द्वितीय व कीर्ति बरनवाल (आई0डी0) तृतीय रहे। 100 मीटर दौड़ में शाजेब (एल0वी0) प्रथम, प्रीतम (एच0आई0) द्वितीय व सुप्रिया (एच0आई0) तृतीय रहे। ब्रेल प्रतियोगिता में प्रिया प्रथम, प्रिन्स द्वितीय व आर्यन यादव तृतीय रहें।
कुल 10 प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी सभी उपस्थित बच्चों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिये गयें । सभी उपस्थित बच्चों, अभिभावकों, अध्यापको व स्टाफ ने लन्च के पुरस्कार वितरण किया गया। सभी दिव्यांग बच्चों को खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय ने आर्शीवचन देते हुए अभिभावकों व अध्यापकों से अपील की कि इन बच्चों को प्यार के साथ प्रोत्साहन की जरूरत है। इनके साथ कड़ी मेहनत करके इनको आत्मनिर्भर व स्वालम्बन बनाने से ही इनको समाज की मुख्य धारा में लाया जा सकता है।
कार्यक्रम में विशेष अध्यापकों श्री मुकेश सिंह, श्री आकाश, श्री अशोक सिंह, श्रीमती चारू बसंल व श्रीमती वन्दना वर्मा ने सुचारू रूप से सहयोग किया श्री राकेश पाण्डे, श्रीमती अरूण, श्री विनोद व श्रीमती रूबल उपस्थित रहें।































Comments