प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 8 लाख 62हजार 767 अतिरिक्त आवासों के आवंटन के लिए मा0 प्रधानमंत्री के प्रति व्यक्त किया आभार।

जनपत की खबर , 273

लखनऊ: 22नवम्बर 2022

 

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री / ग्राम्य विकास मंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 8 लाख 62हजार 767 अतिरिक्त आवासों के आवंटन के लिए मा0 प्रधानमंत्री  जी के प्रति  व ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के प्रति  आभार व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि  सबके लिए पक्का घर प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप गरीबों और वंचितों को  पक्का घर मिलेगा। और यह  आवास पात्र लाभार्थियों को देकर मार्च 2024तक पूरे कराये जायेंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top