*मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब की अध्यक्षता में संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आर0टी0ए0) की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न*
अन्य खबरे Nov 21, 2022 at 08:05 PM , 246*15 दिन का संघन अभियान चलाकर वाहनों को चेक किया जाये-मण्डलायुक्त*
*जिन विक्रम टेंपो, टैक्सी की मियाद 15 साल पूर्ण हो गई, वे अपनी स्वेच्छा से ऑटो का परमिट प्राप्त कर सकते है-मण्डलायुक्त*
लखनऊ 21 नवम्बर 2022 (सूचना विभाग), मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब की अध्यक्षता में संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आर०टी०ए0) की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आयुक्त सभागार में संपन्न हुआ। बैठक में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी श्री अमित कुमार, उपायुक्त परिवहन, संभागीय परिवाहन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि विक्रम टेंपो, टैक्सी जिनकी मियाद 15 साल पूर्ण हो गई है। वह अपनी स्वेच्छा से ऑटो टेंपो का परमिट प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विक्रम टेंपो चालकों को परमिट को लेकर किसी प्रकार की समस्या ना उत्पन्न होने पाए। उन्होंने कहा कि मेट्रोपॉलिटन एरिया में इलेक्ट्रिक सिटी ट्रांसपोर्ट बसे चलेंगी।
मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि 15 दिन का संघन अभियान चलाकर वाहनों का फिटनेट, रजिस्ट्रेशन व इंशोरेन्स चेक किया जाये। इसके साथ ही सम्बन्धित अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि कोई भी नाबालिक वाहन चलाता न पाया जाये, पाये जाने पर उसके विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जाये।
बैठक के दौरान कैरिज बाई रोड एक्ट के अंतर्गत एक प्रार्थना पत्र स्वीकृति किया गया। तीन प्रार्थना पत्र गाड़ी प्रतिस्थापन के प्राप्त हुये जिन्हें विलंब शुल्क के साथ स्वीकृति किया गया। 16 प्रार्थना पत्र परमिट नवीनीकरण के प्राप्त हुये, विलंब शुल्क के साथ स्वीकृति किया गया।






_page-0001.jpg)




















Comments