*सरोजनीनगर रेंज टीम के साथ घायल उल्लू को रेस्क्यू करते हुए उसका उपचार कराये जाने के निर्देश*

अन्य खबरे , 262

लखनऊ ।   प्रभागीय वनाधिकारी अवध वन प्रभाग लखनऊ डा0 रवि कुमार सिंह ने बताया कि पी0आर0वी0 सरोजनीनगर की टीम द्वारा वन विभाग हेल्पलाइन 0522-2716723 को इस आशय की सूचना दी गयी कि स्कूटर इण्डिया चौराहा, गौरी हीरालाल लॉ कालेज के सामने एक उल्लू सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। इस सूचना पर डी0एफ0ओ0, लखनऊ डा0 रवि कुमार सिंह द्वारा तत्काल क्षेत्रीय वन अधिकारी, सरोजनीनगर रेंज को टीम के साथ घायल उल्लू को रेस्क्यू करते हुए उसका उपचार कराये जाने का निर्देश दिये गये, जिसके क्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी, सरोजनीनगर श्री शौकत उल्ला खॉ एवं श्री अभिषेक सिंह, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी तथा अन्य रेंज कर्मियों द्वारा घायल उल्लू को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया तथा डी0एफ0ओ0, लखनऊ के निर्देशन में घायल उल्लू के उपचार हेतु नवाब वाजिद अली शाह, वन्य प्राणि उद्यान, लखनऊ के चिकित्सकों की सुपुर्दगी में दिया गया, जहां पर उसके चिकित्सीय परीक्षण व इलाज आदि की कार्यवाही डा0 उत्कर्ष शुक्ला एवं डा0 विजेन्द्र द्वारा की जा रही है।  
        प्रभागीय वनाधिकारी अवध वन प्रभाग लखनऊ ने बताया कि रेस्क्यू किया गया घायल मोटल्ड वुड प्रजाति का उल्लू आई0यू0सी0एन0 (अंतर्राष्ट्रीय संघ प्रकृति के संरक्षण के लिए) इसे Concern के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इस उल्लू प्रजाति की समग्र जनसंख्या प्रवृत्ति स्थिर श्रेणी में रखा गया है, जो दुर्लभ प्रजाति का वन्य जीव है। उक्त रेस्क्यू कार्यवाही में क्षेत्रीय वन अधिकारी, सरोजनीनगर श्री शौकत उल्ला खॉ एवं उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, श्री अभिषेक सिंह व अन्य रेंज कर्मी सम्मिलित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top