साधारण बसो में भी अब शीघ्र ही आनलाईन बुंकिग की सुविधा उपलब्ध होगी- परिवहन मंत्री
अन्य खबरे Nov 15, 2022 at 06:28 PM , 482क्षेत्रीय प्रबन्धकों को इस आशय का प्रस्ताव शीघ्र ही मुख्यालय भेजने के दिये गये निर्देश
लखनऊ। प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि परिवहन निगम की साधारण बसो में भी अब शीघ्र ही आनलाईन बुंकिग की सुविधा उपलब्ध होगी। इस संबंध में उन्होंने परिवहन निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों को अधिक से अधिक जन सुविधाएं मुहैया हों, इस दिशा में उ0प्र0 परिवहन निगम कार्यरत है।उ0प्र0 परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने बताया कि सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि प्रत्येक क्षेत्र कम से कम 40 प्रतिशत साधारण बसो की सूूची आनलाइन बुकिंग हेतु उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने बताया कि यात्रियों द्वारा प्रदेश में कहीं से भी साधारण बसो का टिकट लेकर यात्रा की जा सकेगी। क्षेत्रीय प्रबन्धकों द्वारा इस आशय का प्रस्ताव मुख्यालय भेजे जा रहे हैं, जिसका विवरण शीघ्र ही आमजन के लिए उपयोगार्थ उपलब्ध कराया जायेगा।






_page-0001.jpg)




















Comments