सम्पूर्ण प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 7,02,488 लम्बित वाद निस्तारित

जनपत की खबर , 264

उ0प्र0 में अब तक आयोजित हुई समस्त लोक अदालतों में सर्वाधिक है

लखनऊ: 15 नवम्बर, 2022

माननीय कार्यपालक अध्यक्ष, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, माननीय न्यायमूर्ति श्री राजेश बिन्दल, मुख्य न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय/मुख्य संरक्षक, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन व न्यायमूर्ति श्री प्रीतिंकर दिवाकर, न्यायाधीश, उच्च न्यायालय इलाहाबाद/कार्यपालक अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल निर्देशन में 12 नवंबर 2022 को सम्पूर्ण प्रदेश में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की गयी। 
      यह जानकारी उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्री संजय सिंह प्रथम ने दी है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के पश्चात आयोजित की गयी राष्ट्रीय लोक अदालतों में उत्तर प्रदेश द्वारा लगातार श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सम्पूर्ण भारत वर्ष में वादों के निस्तारण में निरंतर प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है तथा इन लोक अदालतों में राष्ट्रीय स्तर पर निस्तारित कुल वादों में लगभग 50 प्रतिशत वादों का निस्तारण अकेले उत्तर प्रदेश राज्य में किया गया है। 
      सदस्य सचिव श्री संजय सिंह प्रथम ने बताया कि इस बार की राष्ट्रीय लोक अदालत की विशिष्टता यह है कि इस बार सर्वाधिक न्यायालयों के लम्बित वादों का निस्तारण किया गया है। अब तक प्राप्त सूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश के न्यायालयों में लम्बित वादों के निस्तारण की कुल संख्या 7,02,488 है जो कि अब तक आयोजित समस्त राष्ट्रीय लोक अदालतों में सर्वाधिक है।

Related Articles

Comments

Back to Top