वार्ड संसाधन केंद्र हज़रतगंज में निपुण भारत मिशन अंतर्गत तीन दिवसीय टीएलएम प्रशिक्षण का हुआ समापन

हेडलाइंस , 516

लखनऊ।

निपुण भारत मिशन अंतर्गत मिनट- टू- मिनट तीन दिवसीय टीएलएम निर्माण कार्यशाला का समापन रविवार दिनांक 13/11/2022 को वार्ड संसाधन केंद्र हज़रतगंज पर किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी जोन एक नन्द कुमार ने दिनांक 11/11/2022 को दीप प्रव्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया। जिसके बाद सभी का स्वागत किया गया। फिर कार्य योजना के बारे में जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण कार्य शाला में शिक्षकों ने प्रशिक्षण के दौरान अपने द्वारा तैयार किए गए टीएलएम का प्रस्तुतीकरण भी किया। निपुण भारत मिशन अंतर्गत वार्ड संसाधन केंद्र हज़रतगंज पर तीन दिनों तक चले प्रशिक्षण में शिक्षकों एवं शिक्षा मित्रों को टीएलएम के माध्यम से प्रभावशाली शिक्षण कार्य कैसे किया जाए। इसकी बारीकियां बताते हुए सभी को प्रशिक्षित किया गया। और सभी से आह्वान किया गया कि जो भी प्रशिक्षण में सीखा हैं, उसको स्कूलों में क्रियान्वयन करें, जिससे कार्यक्रम का उद्देश्य सफल हो सके। तीन दिनों तक चली इस ट्रेनिंग में प्रशिक्षक ट्रेनर सुमन पाण्डेय ने सीखने के सिद्धांत के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। ट्रेनिंग में प्रशिक्षक ट्रेनर पारूल श्रीवास्तव ने बताया कि शिक्षण सहायक सामग्री के जरिये बच्चों को कैसे पढ़ाएं, कि उनकी समझ में आसानी से आए, इसकी गतिविधि भी बताई। सत्र 2022-23 में भाषा पर कार्य करने की योजना, बुनियादी साक्षरता की वार्षिक योजना और साप्ताहिक शिक्षण योजना की संरचना के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया।अन्य प्रशिक्षकों में सुरेंद्र कुमार, अनील कुमार, व अंशूमाला श्रीवास्तव ने निपुण लक्ष्य एवं लक्षित दक्षता तथा विभिन्न गतिविधियों द्वारा कैसे शिक्षा दी जाए, इसके बारे में प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षित किया। बीइओ जोन एक नन्द कुमार ने समापन के दिन प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कहा कि निपुण भारत मिशन अंतर्गत ये तीन दिवसीय प्रशिक्षण काफी अहम है। सभी प्रशिक्षणार्थी इसमें गंभीरता दिखाएं और जो कुछ भी सीखा हैं, उसका क्रियान्वयन स्कूलों में करें, जिससे प्रशिक्षण का उद्देश्य सफल हो सके। इस अवसर पर संदीप सिंह, राकेश कुमार पाण्डेय. आषीश त्रिपाठी, अभिषेक बाजपेई, विनोद चौरसिया, विजय श्रीवास्तव, विमल सरोज, अश्विनी कुमार, सुरेश चन्दा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top