लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा वॉकाथन का आयोजन
जनपत की खबर Nov 09, 2022 at 09:55 AM , 297लखनऊ।
*विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने एवं जनजागरूकता हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आज दिनांक 09 नवम्बर, 2022 बुधवार को प्रातः 07ः00 बजे लखनऊ के के0डी0 सिंह, बाबू स्टेडियम से अटल चौक, हजरतगंज तक उ0प्र0 मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय एवम् राष्ट्रीय सेवा योजना,लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा वॉकाथन का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रशेखर व कार्यालय के अन्य अधिकारियों, जिला प्रशासन के अधिकारीयों, लखनऊवासियो एवम् बड़ी संख्या में नवयुवकों ने प्रतिभाग किया। इस वॉकाथन से मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया गया।*































Comments