अवैध असलहों, कारतूस / खोखा कारतूस, अर्द्धनिर्मित पेन-गन व शस्त्र बनाने के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।

अन्य खबरे , 282

यूपी एटीएस एवं आजमगढ़ पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही में अवैध असलहों के अंतर्राज्यीय तस्करों को भारी मात्रा में निर्मित/अर्द्धनिर्मित अवैध असलहों, कारतूस / खोखा कारतूस, अर्द्धनिर्मित पेन-गन व शस्त्र बनाने के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 28 अक्टूबर 2022
यूपी एटीएस को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि जनपद आजमगढ़ के दो व्यक्ति अपने अन्य साथियों के साथ अवैध शस्त्रों के निर्माण व तस्करी में संलिप्त हैं। उक्त सूचना को भौतिक व इलेक्ट्रानिक सर्विलांस से विकसित किया गया।

विकसित सूचना से ज्ञात हुआ कि आफताब आलम पुत्र फिरोज आलम निवासी फलाहनगर, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ तथा मैनुद्दीन • शेख पुत्र स्व. सम्मू अहमद निवासी ग्राम व पोस्ट पतिला गौसपुर थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़, अवैध शस्त्रों के निर्माण व गन हाउस से कारतूस प्राप्त कर उनकी गैर कानूनी ढंग से बिक्री / तस्करी करने में संलिप्त हैं।

संयुक्त कार्यवाही करते हुए उपरोक्त दोनों को गिरफ्तार किया गया एवं पूछताछ से ज्ञात हुआ कि आफताब आलम पूर्व में दो बार जेल जा चुका है और पिछले कई वर्षों से अवैध शस्त्रों के निर्माण तथा तस्करी में संलिप्त है और यह अवैध शस्त्र व कारतूस आदि को मैनुद्दीन शेख उपरोक्त से खरीदकर तस्करी करता था।

आफताब आलम

मैनुद्दीन शेख

मैनुद्दीन शेख काफी दिनों से जनपद आजमगढ़ में गन हाउस के गठजोड़ से अवैध असलहों व कारतूस की तस्करी करता था और जनपद आजमगढ़ के देवारा क्षेत्र के कुढही ढाला के पास इब्राहिमपुर गाँव में अपनी खेती की जमीन पर असलहा बनाने हेतु एक कारीगर को रखते हुए फैक्ट्री लगायी थी। बाढ़ आने के कारण वर्तमान में उक्त फैक्ट्री का संचालन अपने घर से कर रहा था।

साथ ही पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि फैक्ट्री में निर्मित असलहों को आफताब आलम उपरोक्त तथा काजी गन हाउस आसिफगज पाण्डेय बाजार रोड आजमगढ़ के संचालक सैयद काजी अरशद के माध्यम से पूर्वांचल के विभिन्न क्षेत्रों में तस्करी करता था एवं कारतूस को अवैध रूप से गन हाउस से प्राप्त कर डिमांड के अनुसार सप्लाई करता था।

अफताब आलम एवं मैनुद्दीन शेख उपरोक्त की निशानदेही पर भारी मात्रा में निर्मित / अर्द्धनिर्मित अवैध असलहों, कारतूस खोखा कारतूस, अर्द्धनिर्मित पेन-गन (अत्याधुनिक) व शस्त्र बनाने के सामान एवं मोबाईल बरामद होने के उपरांत मु.अ.सं. 235-236/2022, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ में पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त मैनुद्दीन के नेपाल, पाकिस्तान व दुबई कनेक्शन प्राप्त हुए हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top