मंत्रीगणों ने भगवान चित्रगुप्त जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

जनपत की खबर , 345

 लखनऊ।प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण  राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप तथा उद्यान, कृषि-विपणन, कृषि-विदेश व्यापार, कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने भगवान चित्रगुप्त जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मन्त्रीगण ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त की जयन्ती अच्छे कर्म करने की प्रेरणा प्रदान करती है। कायस्थ समाज के लोग भगवान चित्रगुप्त की पूजा बड़ी धूम धाम से मनाये जाते है। चित्रगुप्त पूजा कायस्थ समाज के द्वारा की जाती है, इस पूजा में  कागज, पेन की पूजा की जाती है। 

Related Articles

Comments

Back to Top