*अपने ही थाने से दीवान ने चोरी करा दी 17 बाइक, आरोपी दीवान समेत दो गिरफ्तार*

अन्य खबरे , 293

गोरखपुर: बड़हलगंज थाने के दीवान यानी हेड कांस्टेबल ने अपने ही थाने से 17 बाइकें चोरी करा दी. ये सभी बाइक लावारिश वाली थीं.पुलिस ने चोरी हुई 17 बाइक को मंगलवार की शाम बरामद कर आरोपी दीवान जितेंद्र गौड़ व बाइक खरीदने वाले व्यापारी तिवारीपुर निवासी विवेक निगम को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दोनो पर चोरी, बरामदगी व साजिश का केस दर्ज किया. दोनो को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने जेल भिजवा दिया है।

Related Articles

Comments

Back to Top