नेताजी मुलायम सिंह यादव पंचतत्व में विलीन

हेडलाइंस , 245

राजनाथ, बघेल, गहलोत व कमलनाथ रहे मौजूद,अखिलेश ने दी मुखाग्नि

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। अखिलेश यादव ने उन्हें अपने हाथों से उनकी चिता को मुखाग्नि दी।अंतिम संस्कार के लिए मुलायम की पार्थिव देह पहली पत्नी मालती के मेमोरियल के पास बने प्लेटफॉर्म पर रखी गई थी।इससे पहले कल से ही उनके गांव स्थित आवास पर नेताओं, कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों का जमवाड़ा लगा हुआ है। मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग सैफई गांव पहुंचे। नेताजी की अंतिम यात्रा में लाखों की भीड़ को देखने को मिली। राजकीय सम्मान के साथ मुलायम सिंह यादव को अंतिम विदाई दी गयी।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी सैफई में मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इसके अलावा मुलायम के बेहद करीबी अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक भी मौजूद रहे।गौरतलब है कि पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के संरक्षक कल मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली।पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे।यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top