मुख्यमंत्री योगी ने मल्टी स्पोर्ट्स स्टेडियम, मवीकलां का निरीक्षण किया

अन्य खबरे , 315

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद बागपत भ्रमण के अवसर पर मल्टी स्पोर्ट्स स्टेडियम, मवीकलां का निरीक्षण किया। उन्होंने  खिलाड़ियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री जी ने बागपत खेल विकास अभियान के अंतर्गत कराए गए कार्याें एवं इस अभियान के तहत जनपद में बने खेल मैदानांे की पी0पी0टी0 का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री जी ने जनपद के किसान इंटर कॉलेज परिसर में हरिशंकरी के पौधे भी रोपे।
इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि बागपत खेल विकास अभियान के अंतर्गत क्रीड़ा स्थल में मुख्य रूप से खेल सुविधाओं-युवाओं के दौड़ने के लिए ट्रैक, कबड्डी का मैदान (आधिकारिक माप के अनुसार), अखाड़ा (कुश्ती अभ्यास हेतु), वॉलीबॉल कोर्ट, ओपेन जिम, कसरत करने के अन्य संसाधन तथा विभिन्न खेल सामग्री उपलब्ध हैं।  
ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री जी की ग्रामीण इलाकों में खेल विकास की परिकल्पना को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से जनपद में बागपत खेल विकास अभियान की शुरुआत 25 जून, 2021 को की गई थी। अभियान के अन्तर्गत जनपद की सभी 244 ग्राम पंचायतों में से 211 ग्राम पंचायतों में खेल मैदानों का निर्माण कराया जा चुका है।
इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री के0पी0 मलिक, लोक निर्माण राज्यमंत्री श्री बृजेश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Comments

Back to Top