*50 लाख से अधिक से लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा*

अन्य खबरे , 269

*आगामी 100 दिन में पूर्ण होने वाली परियोजनाओं के भौतिक एवं वित्तीय कार्यों की मण्डलायुक्त ने समीक्षा की*
 
लखनऊः 27 जुलाई 2022 (सूचना विभाग),     मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब ने आज 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनायें (सड़क को छोड़कर) जो की जून 2022 तक पूर्ण होनी थी तथा आगामी 100 दिनों में पूर्णता की तिथि वाली परियोजनाओं के प्रोजेक्ट प्रारम्भ होने से लेकर भौतिक एवं वित्तीय स्थिति की मण्डल के जनपदों में कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा व निमार्णदायी संस्थाओं के कार्यों में आ रही समस्याओं पर बैठक की गयी।
         बैठक में मण्डलायुक्त ने जनपद उन्नाव आगामी 100 दिनों में 59 कार्यों में से 06 कार्य पूर्ण किये गये व 17 परियोजनाओं का कार्यों को अगस्त तक पूर्ण कराये जाने को, जनपद रायबरेली में 121 कार्यों में से 52 कार्य पूर्ण किये गये व 09 परियोजनाओं का कार्य। जनपद लखनऊ में 105 कार्यों में से 07 कार्य पूर्ण किये गये व 29 परियोजनाओं का कार्य। जनपद खीरी में 40 कार्यों में से 05 कार्य पूर्ण किये गये व 15 परियोजनाओं का कार्य। जनपद सीतापुर में 61 कार्यों में से 09 कार्य पूर्ण किये गये व 13 परियोजनाओं का कार्य। इसी प्रकार जनपद हरदोई में 43 कार्यों में से 04 कार्य पूर्ण किये गये व 03 परियोजनाओं के कार्यो को आगामी 100 दिनों में गुणवत्तापूर्ण कराने के निर्देश सम्बन्धित निमार्ण ईकाइयों को दिये। मण्डल के जिलों के कुल 429 परियोजनाओं में से 83 पूर्ण परियोजनायें तथा 86 आगामी 100 दिन में पूर्ण होने वाली परियोजनाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि जिन ईकाइयों को धनराशि प्राप्त हो गई है वे समय से निर्माण कार्य पूर्ण करायें तथा जिन निर्माण कार्यों की धनराशि प्राप्त नही हुई है उसकी मांग कर समय से परियोजनाओं को पूर्ण करायें।

Related Articles

Comments

Back to Top