*दो साल बाद हुई कावड़ यात्रा के हर्षोल्लास और जोश के साथ सम्प्पन हुआ कावड़ मेडिकल केम्प*
अन्य खबरे Jul 26, 2022 at 09:12 PM , 274*कावड़ केम्प में भाईचारा देख कर बोले लोग कि इंसानियत और भाईचारे से बढ़कर कोई धर्म नहीं*
प्यार मोहब्बत,हिन्दू मुस्लिम एकता व भाईचारे का संदेश देते हुए पिछले तरह साल से अहसास एन जी ओ के चेयरमैन सरफ़राज़ सैफ़ी व अहसास परिवार से जुड़े मुस्लिमों ने आपसी भाई चारे की राह पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित करते आ रहे हैं
*गाजियाबाद*-
जहाँ कुछ असामाजिक तत्व अजरक्ता,नफरत फैलाने व लोगो को लड़ाने के लिए नए नए तरीकों का इस्तेमाल करते देखे गए हैं तो वहीँ साहिबाबाद की कालोनी गरिमा गार्डन के रहने वाले व सामाजिक कार्यकर्ता व अहसास एन जी ओ के चेयरमैन सरफ़राज़ सैफ़ी व उनकी टीम के मुस्लिम भाई भाईचारे व आपसी सदभाव के लिए पिछले तेरह सालों से लगातार लोगो के बीच संदेश दे रहे हैं और आपसी भाईचारे को बढ़ाने के लिए कावड़ मेडिकल केम्पों का लगातार आयोजन कर रहे हैं चेयरमैन सरफराज सैफ़ी ने बताया कि हम लोगों ने महसूस किया कि सदियों से ही सभी धर्मों के लोग आपस में प्यार मोहब्बत से रहते आये हैं पर समाज को बांट कर राजनीति करने वाले लोग हम लोगों को धर्मों के आधार पर बाटने और लड़ाने की लगातार कोशिश करते रहते हैं इसीलिए भाईचारे का संदेश देने के लिए समाज में इस तरह के आयोजनों की जरूरत है और अहसास परिवार पिछले तेरह सालों से लगातार शिवभक्तों की सेवा केलिए कैम्पों का आयोजन कर रहा हैं और इस काम में सभी वर्गों के लोग हमारा साथ देते हैं इस बार हमने पांच दिवसीय मेड़ीकल शिविर का आयोजन किया है व रोड पर जाम लग जाने की स्थिति में अहसास एन जी ओ की टीम जाम खुलवाने में भी सहयोग करती है सरफ़राज़ सैफ़ी का कहना है कि अल्लाह ने मनुष्य को एक जैसा ही बनाया है धर्म जातियां तो हम लोगों ने अपनी आस्था व सुविधा अनुसार बना ली हैं हमारे लिए मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और इसी उद्देश्य को लेकर हमारी संस्था काम करती है केम्प के आयोजन में प्रदेश सचिव रियासुद्दीन सैफ़ी,प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद फारुख ,प्रदेश अध्यक्ष इस्लामुद्दीन,डॉक्टर गुलशाद,प्रभास्कर शर्मा,अनीश सैफी,हाजी यामीन सुएब खान व डॉक्टर शमीर चौहान आदि ने भाग लिया और मेडिकल कैम्प के समापन पर चेयरमैन सरफराज सैफी द्वारा इन्हें सम्मान पत्र देकर सम्मानित भी किया गया



























Comments