‘सम्भव’ के अन्तर्गत मंगलवार को हुई जनसुनवाई में नगर आयुक्त द्वारा 60 शिकायतें की गयी निस्तारित

अन्य खबरे , 286

समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं

-ए0के0 शर्मा

लखनऊ: 19 जुलाई, 2022

प्रदेश के नगर विकास मंत्री श्री ए0के0 शर्मा ने बताया कि प्रदेश के सभी नगर निगमों में ‘सम्भव’’ पोर्टल की व्यवस्था अनुसार आज दिनांक 19 जुलाई, 2022 मंगलवार को नगर आयुक्त के स्तर पर हुयी जनसुनवाई में 60 समस्याओं का निस्तारण किया गया। उन्होंने बताया कि आज की हुयी जनसुनवाई मे कुल 251 शिकायते प्राप्त हुयी, जिसमें से 60 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है और शेष 191 शिकायतें लम्बित है, जिसके लिए सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र ही इस संबंध में कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।  

श्री शर्मा ने बताया कि विभिन्न नगर निगमों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सर्वाधिक शिकायतों का निस्तारण अयोध्या नगर निगम द्वारा किया गया। यहाँ कुल 27 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें 20 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया जो बहुत ही सराहनीय कार्य है। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को बधाई दी।

Related Articles

Comments

Back to Top