कोरोना वैक्सीनेशन में भारत का नया कीर्तिमान स्थापित

राष्ट्रीय , 318

नई दिल्ली।

कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर आज देश ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। दरअसल भारत ने 200 करोड़ खुराक देने के ऐतिहासिक पड़ाव को आज पूरा कर लिया। बता दे कि देश में वैक्सीन की अब तक 200 करोड़ से ज़्यादा डोज़ लोगों को दी जा चूकी है। वहीं आज एक लाख से ज़्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।

वहीं अब तक देश में 101.90 करोड़ से ज़्यादा पहली डोज़ लगाई गई। जबकि 92 कोरोड़ 59 लाख से ज़्यादा दूसरी डोज़ लोगों को दी जा चूकी है। और देश में अब तक 5 करोड़ 49 लाख से ज़्यादा बूस्टर डोज़ लगे है। वहीं इस ऐतिहासिक अवसर पर स्वस्थ मंत्री मनसुक मांडविया ने भी ट्वीट कर बधाई दी और लिखा, “बधाई हो भारत! सबके प्रयास से आज देश ने 200 करोड़ वैक्सीन लगाने का आँकड़ा पार कर लिया है। पीएम के नेतृत्व में भारत ने रचा इतिहास@नरेंद्र मोदी जी का दूरदर्शी नेतृत्व। इतिहास में दर्ज होगी यह असाधारण उपलब्धि!”

इस अवसर पर पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर लिखा, भारत ने फिर रचा इतिहास! वैक्सीन की 200 करोड़ खुराक का विशेष आंकड़ा पार करने पर सभी भारतीयों को बधाई। उन लोगों पर गर्व है जिन्होंने भारत के टीकाकरण अभियान को पैमाने और गति में अद्वितीय बनाने में योगदान दिया। इसने COVID-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत किया है।

Related Articles

Comments

Back to Top