मलिहाबाद तहसील में समाधान दिवस का आयोजन

अन्य खबरे , 458

लखनऊ। शनिवार को डीएम की अध्यक्षता मलिहाबाद तहसील में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में जैसे ही फरियादियों को डीएम के आने की सूचना मिली भारी संख्या में फरियादी अपनी शिकायत पत्र लेकर पहुंचे वहीं डीएम ने भी सभी की समस्याओं को सुना और तुरंत कारवाई करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 117 शिकायतें आई जिसमें 19 का मौके पर निस्तारण किया गया।तहसील दिवस में राजस्व पुलिस व वन विभाग अन्य विभागों सम्बंधित शिकायते आयी। डीएम सूर्यपाल गंगवार ने सभी विभागों से आये हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि फरियादियों द्वारा की गयी शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करे।वही लेखपालों को सख्त निर्देश दिए कि आयी हुई शिकायतों का स्थलीय जाँच कर मामले का निस्तारण करे। बिना स्थलीय निरीक्षण किए बिना अगर किसी भी शिकायत का निस्तारण होता तो उस सम्बंधित लेखपाल पर कारवाई की जाएगी। इसके अलावा सभी लेखपाल अपने अपने राजस्व गांवो में सप्ताह के दो दिन रहगे। जहाँ पर उस गांव के राजस्व सम्बंधित विवादों का निस्तारण करेगें।महदोइया निवासी मूलचंद ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि रोजगार सेवक व संबंधित अधिकारियों द्वारा नियम विरुद्ध मनमानी तरीके से धोखाधड़ी करके बाहरी लोगों का जॉब कार्ड बनवा कर सरकारी धन का बंदर बाट करने का आरोप लगाया। जिसपर बीडीओ को प्रकरण की जाँच करने के निर्देश दिए गए। तहसील दिवस में पहुंची आशा ने प्रार्थना पत्र देकर डीएम को बताया कि मत्स्य पालन हेतु तालाब आवंटित किया गया था जिस पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया है। इसके पहले भी उसने इस संबंध में शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जिस पर डीएम ने एसडीएम को प्रकरण की नियमानुसार से जांच करने के निर्देश दिए।डीएम ने तहसील दिवस के बाद लेखपाल व कानूनगो के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि नामांतरण पैमाइश के प्रार्थना पत्रों का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाए। उन्होंने कहा कि पैमाइश से संबंधित जितने भी वाद आज आए हैं। उन सब पर आज ही दाखिल कराकर प्रारंभिक आदेश जारी किया जाए। जिसके बाद आपत्तियां प्राप्त की जाए और आपत्तियों के निस्तारण के बाद अधिकतम 3 माह के भीतर पक्की पैमाइश की जाए। भू माफियो को संरक्षण देने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए वही साथ ही कोर्ट के आदेशों का अनुपालन ना होने के क्रम में संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा। वही इस दौरान सीडीओ रिया केजरीवाल, एडीएम विपिन मिश्रा, एसपी ग्रामीण हिरदेश कुमार एसडीएम नवीन चंद्र क्षेत्राधिकारी योगेंद्र सिंह तहसीलदार विजय सिंह बीडीओ माल, मलिहाबाद आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top