दो वारंटी अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हेडलाइंस Jul 02, 2022 at 06:53 PM , 345लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में दो वारंटी अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज को मु0अ0 सं0- 31/2012 धारा 323,324,325, 504,506 आईपीसी से संबंधित अभियुक्त मुंशीलाल उम्र 35 वर्ष पुत्र श्री राम यादव व श्रीराम यादव पुत्र भगवान दीन उम्र 60 वर्ष के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW के अनुपालन में चौकी प्रभारी कस्बा मोहन लालगंज उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव मय हमराह आरक्षी शिव प्रताप रोहित कुमार व हेड कांस्टेबल सतीश कुमार सिंह द्वारा उनके मिलने वाले संभावित स्थानों पर दबिश दी गई अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड हेतु प्रस्तुत किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेजे गए।






_page-0001.jpg)




















Comments