इंदिरानगर में सेक्स रैकेट पर पुलिस ने मारा छापा, संचालक समेत 12 लोग मौके से हुए गिरफ्तार ।

अन्य खबरे , 699

अखिलेश दुबे 
लखनऊ संवाददाता

इंदिरानगर के शिवजीपुरम स्थित शिवानी विहार में  सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। पुलिस ने मौके पर लक्जरी कार समेत बाइक,13 मोबाइल,नगदी,3 लेडीज पर्स,3 पुरुष पर्स,3 एटीएम कार्ड व अन्य आपत्तिजनक सामना बरामद किया।
पुलिस ने आसपास के लोगो की शिकायत पर विशेष टीम के द्वारा सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया। जिसमे रंगे हाथ मौके से पुलिस ने 12 लोगो मे 5 युवक समेत अन्य युवतियो को गिरफ्तार किया। वही संचालक/मकान मालिक रवि गुप्ता उर्फ़ पंकज गुप्ता, संदीप कश्यप, राजेश कुमार, कैलाश कुमार शाह और छुट्टन शाह समेत युवतियो को भी गिरफ्तार किया। लम्बे समय से निजी घर मे  सेक्स रैकेट का कारोबार फलफूल रहा था। दिल्ली, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, मुम्बई और यूपी के आसपास के जिलो से युवतियां आती थी।
ऑनलाइन बुकिंग के ज़रिए पंकज गुप्ता  सेक्स रैकेट चला रहा था।

Related Articles

Comments

Back to Top