श्रम एवं सेवायोजन मन्त्री श्री अनिल राजभर मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे प्रतिभाग

अन्य खबरे , 391

नया सवेरा योजना से आच्छादित जनपदों के चिन्हित हॉट - स्पॉटों को बाल श्रम मुक्त घोषित किए जाने एवं हितलाभ वितरण कार्यक्रम का आयोजन कल

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश सरकार की 100 दिवसीय प्राथमिकता कार्ययोजना के तहत नया सवेरा योजना से आच्छादित जनपदों के चिन्हित हॉट - स्पॉटों (ग्राम पंचायत/ शहरी वार्ड) को बाल श्रम मुक्त घोषित किए जाने एवं हितलाभ वितरण कार्यक्रम का आयोजन कल दिनांक 12 जून, 2022 को लखनऊ स्थित इन्दिरा गाँधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर में सायं 4:00 बजे से किया जायेगा।
       इस अवसर पर प्रदेश के *श्रम एवं सेवायोजन मन्त्री श्री अनिल राजभर* मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा *श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री, श्री मनोहरलाल पंथ ‘‘मन्नू कोरी‘‘* अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति श्री रघुराज सिंह तथा अध्यक्ष, श्रम कल्याण परिषद, पं0 सुनील भराला विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव, श्रम एवं सेवायोजन, श्री सुरेश चन्द्रा तथा श्रम आयुक्त श्रीमती शकुंतला गौतम भी उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top