अवर अभियंता बिना पैसे के नहीं देते कनेक्शन कनेक्शन

हेडलाइंस , 467

*लखनऊ*

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जहां ज़ीरो टॉलरेंस पर विद्युत मंत्री ए के शर्मा द्वारा उपभोक्ताओं को  सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं वही उनके अभियंताओं द्वारा अवैध वसूली का मामला भी सामने आ रहा है। ताज़ा मामला ठाकुरगंज डिविजन के बालाघाट सब स्टेशन का है जहां अवर अभियंता द्वारा बिना पैसे के कोई भी कनेक्शन नहीं दिया जा रहा। कुछ ना कुछ टिप्पणी करके गलत दूरी दिखाकर कनेक्शन को रोका जा रहा है एवं दलाल के माध्यम से पैसे लेकर कनेक्शन को कर दिया जा रहा है  जिससे बालाघाट के अवर अभियंता की भ्रष्टाचारी खुलकर सामने आई है! इस प्रकरण पर 1912 पोर्टल पर शिकायत संख्या MV 230422 1304 उपभोक्ता द्वारा दर्ज कराई गई है। 
जब आला अधिकारी ऐसे प्रकरणों का संज्ञान नहीं लेंगे तो नीचे के अभियंता भ्रष्टाचार करने में क्यों गुरेज़ करेंगे

Related Articles

Comments

Back to Top