*आगामी 03 जुलाई को विशेष लोक अदालत का आयोजन*
अन्य खबरे Jun 03, 2022 at 08:59 PM , 305लखनऊः 03 जून 2022 .. सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ श्रीमती फरहा जीमल ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, सर्वोच्च न्यायालय तथा उच्च न्यायालय के निर्देशों पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर विशेष लोक अदालतों का आयोजन जनपद न्यायालय में किया जाता है। इसी क्रम में माननीय कार्यपालक अध्यक्ष उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश के अनुपालन में दिनांक 03 जुलाई 2022 (रविवार) को आरबीट्रेशन वादों ( Hire Purchase Matters पर विषेष बल देते हुये) के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किये जाने के निर्देश हैं।
श्री राम मनोहर नारायण मिश्रा, जनपद न्यायाधीश महोदय/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशानिर्देशन में जनपद न्यायालय लखनऊ में दिनांक 03 जुलाई 2022 (रविवार) को आरबीट्रेशन वादों ( Hire Purchase Matters पर विषेष बल देते हुये) के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन प्रातः 10ः00 बजे से किया जायेगा।
वादकारीगण जिनके उपरोक्त प्रकृति के वाद किसी न्यायालय में विचाराधीन हो, वह अपने वादों का निस्तारण कराने हेतु सम्बन्धित न्यायालय से सम्पर्क कर वादों का निस्तारण कराकर विशेष लोक अदालत का लाभ उठा सकते है।



























Comments