लखनऊ की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये रखने हेतु आवश्यकतानुसार डायवर्जन

हेडलाइंस , 590

लखनऊ।

---यातायात पुलिस लखनऊ कमिश्नरेट--

 

सर्व संबधित को सूचित किया जाता है कि दिनांक 03-06-2022 को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान विभूतिखण्ड में वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत कमिश्नरेट लखनऊ की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये रखने हेतु आवश्यकतानुसार डायवर्जन निम्नवत् रहेगा।

 

 दिनांक 03.06.2022 को समय प्रातः 06:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक

(1)- भारी/बडे वाहनों का डायवर्जन व्यवस्था: - कानपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहनो को जुनाबगंज मोड़ थाना बन्थरा, सरोजनीनगर, कानपुर रोड अमौसी एयरपोर्ट शहीद पथ की ओर नही आ सकेगें, बल्कि यह वाहन मोहनलालगंज/ गोसाईगंज/कटिबगिया, मोहान रोड़/बुद्धे श्वर होकर अपने गतंव्य को जा सकेगें।

  बुद्वेश्वर  चौराहे की ओर आने वाले भारी वाहन बाराबिरवा चौराहे की ओर नहीं आ सकेगें बल्कि यह वाहन तिकोनिया तिराहा (बुद्वेश्वर चौराहा) से  मोहान रोड/कटी बगिया होकर अपने गंतव्य को जा सकेगें। 

  रायबरेली रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहन मोहनलालगंज कस्वा तिराहे से पीजीआई लखनऊ की ओर नहीं आ सकेगें,बल्कि यह वाहन जुनाबगंज, कटी बगिया मोहान रोड या गोसाईगंज हैदरगंढ होकर अपने गंतव्य को जा सकेगें। 

  सुल्तानपुर रोड की ओर से आने वाले भारी वाहन गोसाईगंज कस्बा तिराहे से अहिमामऊ शहीद पथ पुल की ओर नही आ सकेगें, बल्कि यह वाहन मोहनलालगंज, जुनाबगंज, कटीबगिया  होकर अपने गंतब्य को जा सकेगें।

  कमता शहीद पथ तिराहा फैजाबाद रोड से भारी वाहन शहीद पथ की ओर नहीं जा सकेगें, बल्कि यह वाहन बाराबंकी राम सनेही घाट से बाया हैदरगंढ गोसाइगंज, मोहनलालगंज होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगें।

  फैजाबाद/बाराबंकी से आने वाले भारी वाहन कमता शहीदपथ, लखनऊ की ओर नही आ सकेगे, बल्कि यह वाहन 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी तिराहे कुर्सी रोड, देवा तिराहा, इटौंजा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगें।

  बाराबंकी कुर्सी रोड तिराहे से टेढी पुलिया लखनऊ की शहर की ओर भारी वाहन नही आ सकेगें, बल्कि यह वाहन महोना, इटौजा, या देवा रोड, 10वीं वाहिनी पीएसी तिराहा से राम सनेही घाट बाराबंकी होकर अपने गंतव्य को जा सकेगें।

  सीतापुर रोड से आने वाले भारी वाहन मडियाव से लखनऊ शहर व रिंग रोड की ओर नही आ सकेगे, बल्कि यह वाहन इटौजा, कुर्सी रोड बाराबंकी होकर अपने गंतब्य को जा सकेगें।

  सीतापुर रोड/हरदोई रोड की ओर से आने वाले भारी वाहन आई0आइ्र्र0एम0 भिठौली तिराहे से लखनऊ शहर एवं रिगं रोड की ओर नही जा सकेगें, बल्कि यह वाहन दुबग्गा मोहान रोड या इटौजा, कुर्सी रोड देवा, बाराबंकी होकर अपने गंतब्य को जा सकेगें।

  हरदोई रोड की ओर सेआने वाले भारी वाहन दुबग्गा पेट्रोल पम्प तिराहा से लखनऊ शहर  की ओर नही आ सकेगें, बल्कि यह वाहन बुद्वेश्वर मोहान रोड कटी बगिया या टैम्पो स्टैण्ड बाई पास तिराहे से, आईाआई एम भिठौली तिराहा से बायें इटौंजा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगें।

 

(2)-छोटे वाहनो/बसों का डायवर्जन (आवश्यकतानुसार): - सयम प्रातः 06:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक 

 

डिगडिगा चैराहा से आने वाला सामान्य यातायात नया ओवर ब्रिज पर नहीं जायेगा अपितु पिकअप तिराहा होते हुये पालीटेक्निक चैराहा से अपने गंतब्य को प्रस्थान करेगा।

 

  लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (उ0प्र0निर्माण निगम कार्यालय) तिराहे से इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर पासधारी वाहनों के अतिरिक्त सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा, लोहिया अस्पताल जाने वाले व्यक्तियों के वाहन पिकप ढाल से उतरकर  लोहिया अस्पताल से पहले तिराहा से बायें मुड़कर लोहिया अस्पताल गेट न0 01 से प्रवेश करेगे।

 

  पिकअप ओवर ब्रिज के ऊपर से सामान्य यातायात पिकअप ढाल, इन्दिरागांधी प्रतिष्ठान की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात पालिटेक्निक चैराहा होकर अपने गंतब्य को जा सकेगा।

 

 

  कठौता झील  चौराहे से विजयीपुर अण्डर पास, इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान  चौराहे की तरफ सामान्य यातायात का नहीं आ सकेगा, बल्कि यह यातायात कठौता झील चौराहा से ही चिनहट तिराहा या हनीमैन चौराहा, हुसडिया चैराहा होकर अपने गंतब्य को जा सकेगा। 

 

  विजयीपुर अण्डरपास से सामान्य यातायात इन्दिरागांधी प्रतिष्ठान की ओर नही आ सकेगा, बल्कि यह यातायात कमता तिराहा/हुसड़िया  होकर अपने गंतब्य को जा सकेगा।

 

 

  समिट बिल्डिंग तिराहा से सामान्य यातायात विजयीपुर अण्डरपास/डिकैथलान तिराहा की तरफ नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात पुलिस एन्कलेव तिराहा से अपने गंतब्य को जा सकेगा।

 

  बैंक आफ इण्डिया तिराहा से सामान्य यातायात आईजीपी की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात पुलिस एन्कलेब या गोमतीनगर रेलवे स्टेशन होकर अपने गंतब्य को जा सकेगा।

 

  सिनेपोलिस अण्डरपास, सीआईआई कार्यालय तिराहा से विजयीपुर शहीद पथ अण्डरपास के मध्य सर्विस रोड पर सामान्य  यातायात का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा, यह वाहन पुलिस इन्कलेब तिराहा अपने गंतब्य का जा सकेगे।

 

  न्यू हाईकोर्ट मोड़ से इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान  चौराहे के मध्य सामान्य यातायात  नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात सुषमा हास्पिटल, पालिटेक्निक चौराहा/कमता तिराहा होकर अपने गंतब्य को जा सकेगा।

 

  कमता शहीद पथ तिराहे से विराज टावर से विजयीपुर अण्डरपास तक सर्विस रोड पर सामान्य यातायात  नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात पालिटेक्निक चौराहा/चिनहट तिराहा कठौता होकर अपने गंतब्य को जा सकेगा।

 

  पालिटेक्निक चौराहा से हजरतगंज की ओर वाया लोहिया पथ आने वाला सामान्य यातायात समिट के दौरान बाया भूतनाथ/बादशाह नगर निशातगंज होकर अपने गंतब्य को जा सकेगें। इसी प्रकार समता मूलक  चौराहे से वाया पेपर मिल कालोनी/गोमती बैराज पुल एवं 1090  चौराहे से बाया बालू अडडा तिराहा बटलर रोड होकर अपने गंतब्य को जा सकेगें।

 

 

  अमौसी एयर पोर्ट जाने वाले सामान्य यातायात वीआईपी अमौसी एयरपोर्ट तिराहे से नही जा सकेगें, बल्कि यह वाहन कामर्शियल मोड अमौसी एयरपोर्ट से आ-जा सकेगें।

 

  वीवीआईपी के आवागमन के दौरान निर्धारित वीवीआईपी मार्ग पर आवश्यकतानुसार अल्प अवधि के लिए सामान्य यातायात का आवागमन प्रतिबन्धित किया जा सकेगा।

 

सामान्य यातायात हेतु प्रदान किये गये डायवर्जन मार्ग के अतिरिक्त यदि किसी जन-समान्य की चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के आभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स एवं स्कूली वाहन, शव वाहन अग्नि शमन वाहन इत्यादि आकस्मिक सेवा से जुडे वाहनों को ट्रैफिक पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा वीआईपी कार्यक्रम के दौरान अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर- 6389304242, 9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Comments

Back to Top