*मानसिक मंदित माइल्ड / मॉडरेड बालिकाओं को स्मार्ट क्लास के माध्यम से निःशुल्क शिक्षण एवं प्रशिक्षण*

अन्य खबरे , 377

लखनऊ: 01 जून 2022   जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, लखनऊ श्री कमलेश कुमार वर्मा ने बताया कि मानसिक मंदित (माइल्ड / मॉडरेड) बालिकाओं को निःशुल्क शिक्षण / प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ०प्र०, लखनऊ द्वारा संचालित राजकीय ममता विद्यालय, बुद्धेश्वर चौराहे के आगे जी०बी०पंत पॉलीटेनिक के सामने, मोहान रोड, लखनऊ में संचालित है। विद्यालय में शैक्षिक सत्र -2022-23 हेतु प्रवेश प्रारम्भ है, जिसके अर्न्तगत 06 से 18 आयु वर्ग तक की माइल्ड / मॉडरेट बालिकाओं को स्मार्ट क्लास के माध्यम से निःशुल्क शिक्षण एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। बालिकाओं हेतु निःशुल्क रहने-खाने, वस्त्र, बिस्तर एवं उपचार आदि की व्यवस्था है। इच्छुक अभिभावक / संरक्षक अपनी बालिकाओं का दिव्यांगता प्रमाण पत्र: दिखाकर प्रवेश फार्म किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं अथवा प्रवेश के संबंध में अन्य जानकारी हेतु दूरभाष सं०- 9621287039 पर सम्पर्क कर सकते हैं। 

Related Articles

Comments

Back to Top