आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने साझा किए अपने अनुभव।
जनपत की खबर May 29, 2022 at 06:23 PM , 285आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री नितिन अग्रवाल ने वीवीआईपी गेस्ट हाउस में दोपहर भोज पर विधायकों एवं विधान परिषद सदस्यों को किया आमंत्रित।
विधायकों एवं विधान परिषद सदस्यों से जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर मांगे सुझाव।
कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी एवं विधायक समूह के सदस्य रहे मौजूद।
लखनऊ: आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री नितिन अग्रवाल ने वीवीआईपी गेस्ट हाउस, लखनऊ में कैबिनेट मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य, माननीय राज्यमंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम एवं विधायक समूह के माननीय सदस्यों को दोपहर भोज पर आमंत्रित कर अपने अनुभवों को साझा किया एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित सकरात्मक सुझाव मांगे।
आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने विधायक समूहों से विचार विमर्श करते हुए देश व प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं और उसके प्रभावी क्रियान्वयन पर सुझाव लेते हुए चर्चा की। साथ ही उन्होंने कई विषयों पर अपने अनुभव भी साझा किए।
आबकारी मंत्री ने कहा कि जनता से जितना अच्छा संवाद होगा, हम योजनाओं को जनता तक बेहतर तरीके से पहुंचा पाएंगे। उन्होंने कहा कि आपके सकरात्मक सुझाव से सरकार जनता की बेहतर सेवा कर सकेगी।
विचार विमर्श के दौरान मंत्री जी ने सभी माननीय विधायक समूहों की समस्याओं को भी सुना और उन समस्याओं से संबंधित सुझाव भी मांगे।
उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता की सेवा है। उनको योजनाओं का लाभ दिलाना, उनकी समस्याओं का निस्तारण, सामाजिक व आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करना है। इसलिए हम सबको मिलकर काम करना पडेगा और योजनाओं का फायदा आखिरी पंक्ति में बैठे व्यक्ति को मिल रहा है या नही, ये पता करना हमारा काम है। और अगर नही मिल रहा है तो क्यों नहीं मिल रहा है। समस्याओं की जड़ तक जाना और योजनाओं का लाभ दिलाना है।
तभी हम माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नए उत्तर प्रदेश की संकल्पना को साकार कर पाएंगे।































Comments