*मैजिस्ट्रीरियल जांच*

अन्य खबरे , 298

लखनऊ 28 मई 2022 ..,
  अपर जिला मजिस्ट्रेट (टी०जी०). लखनऊ श्री हिमांशु कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट महोदय, लखनऊ के आदेश संख्या-201/जे०ए०मजि०जॉच/2022 दिनाँक 29 अप्रैल, 2022 के द्वारा दिनांक 25 मार्च 2022 को थाना अलीगंज व अपराध शाखा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र हसनगंज, लखनऊ में अपराधियों के मध्य हुई पुलिस मुठभेड़ में मारे गये अभियुक्त राहुल सिंह पुत्र स्व० योगेन्द्र उर्फ जोगेन्द्र सिंह नि०-फरीदीपुर, थाना जलालाबाद, जनपद शाहजहाँपुर मुजरापुर थाना जलालाबाद, जनपद शाहजहाँपुर व 2/489 शारदानगर रुचि खण्ड, थाना अशियाना, लखनऊ की मंजिस्टीरियल जॉच अधोहस्ताक्षरी द्वारा की जा रही है।
       उन्होंने बताया कि इस घटना के सम्बन्ध में यदि कोई अपने बयान/साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहते हैं तो कलेक्ट्रेट, लखनऊ स्थित कक्ष संख्या-02 में दिनांक 16 जून 2022 से पूर्व किसी भी कार्य दिवस में उपस्थित होकर अपने बयान/साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top