तूफान के कारण निगम के 945 विद्युत उपकेन्द्रों में से 428 विद्युत उपकेन्द्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित

अन्य खबरे , 437

लखनऊ।
 दिनांक 23.05.2022 को निगम के समस्त 19 जिले अपराह्न आये भयंकर तूफान से प्रभावित हुए बडे़ स्तर पर तार टूटने एवं लाइनों पर पेड़ गिरने के कारण निगम के 945 विद्युत उपकेन्द्रों में से 428 विद्युत उपकेन्द्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई जिसमें से अब तक युद्ध स्तर पर निगम के अधिकारियों द्वारा कार्य कराकर 350 विद्युत उपकेन्द्र में विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी गयी। 
इस तूफान से जनपद लखीमपुर, गोण्डा, उन्नाव एवं बरेली पूर्ण रूप से प्रभावित हुए जिसमें भी अब तक युद्ध स्तर पर कार्य कर 70 प्रतिषत उपकेन्द्रों से विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी गयी। शेष 30 प्रतिषत कार्य भी रात तक पूर्ण कर आपूर्ति समान्य कर दी जायेगी।
लखनऊ षहर में पारेक्षण का 132 के0वी0 माटिनपुरवा विद्युत उपकेन्द्र पूर्ण रूप से बाधित हुआ जिसे तत्काल गोमती नगर से पोषित कर चालू प्रारम्भ कर दिया गया इसमें आये व्यवधान को भी 15 मिनट में दूर कर उपकेन्द्र की विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी गयी। 
ट्रªांस-गोमती क्षेत्र के बक्षी का तालाब, सेक्टर-14 इन्दिरानगर, ग्वारी कल्र्वट एवं चिनहट (षिवपुरी विद्युत उपकेन्द्र) एवं लेेसा सिस-गोमती के दुबग्गा, गेहरू, काकोरी, गोसाईगंज क्षेत्र ज्यादा प्रभावित रहे जिस पर त्वरित कार्यवाही कर अधिकांष क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी गयी। 
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लि0, अपने समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से अपील करता है कि वह इस आपदा की स्थिति में संयम बनाये रखें। निगम के अधिकारी युद्ध स्तर पर कार्य में जुटे है देर रात तक विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जायेगी। सम्मानित विद्युत उपभोक्ता विद्युत सम्बन्धी समस्याओं हेेतु 24ग्7 टोल फ्री नम्बर 1912 पर काॅल कर षिकायत दर्ज कर समस्या का समाधान करा सकते है। 
उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति देने के लिए प्रतिबद्ध मध्यांचल:- प्रबन्ध निदेषक, मध्यंाचल विद्युत वितरण निगम लि0, प्रत्येक मंगलवार को प्रातः 10 से 12 बजे तक करेगें सम्भव पोर्टल के अन्तर्गत जन सुनवाई

Related Articles

Comments

Back to Top