जबरन दुराचार मामले में आरोपी गिरफ्तार

जनपत की खबर , 522

लखनऊ। बंथरा इलाके में शनिवार को युवती के साथ जबरन हुए दुराचार मामले में आरोपी अर्जुन चौरसिया को बंथरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को इलाके से धर दबोचा। पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। बताते चलें कि बंथरा के एक गांव में रहने वाली 20 वर्षीय युवती शनिवार सुबह घर से कुछ दूर शौच के लिए गई थी। तभी इलाके के ही किशुनपुर कौड़िया गांव निवासी युवक अर्जुन चौरसिया ने उसे बाग के अंदर खींचकर उसके साथ जबरन दुराचार की घटना अंजाम दी थी। इस दौरान आरोपी ने उसका वीडियो भी बना लिया था और किसी से बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया था। इस मामले में पीड़िता ने आरोपी अर्जुन चौरसिया के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर ही रही थी कि रविवार सुबह करीब 5 बजे उसे मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अर्जुन चौरसिया इलाके में ही धावापुर पुलिया के पास मौजूद है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी अर्जुन चौरसिया को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Comments

Back to Top