सपा द्वारा सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक

जनपत की खबर , 395

लखनऊ। बीते विधानसभा चुनाव को लेकर सपा द्वारा रविवार को सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक इलाके के शांति नगर स्थित मन्नत लाल में आयोजित की गई। बैठक में जिन सेक्टरों के बूथों पर सपा प्रत्याशी की हार हुई है, उन सेक्टर के सेक्टर प्रभारियों से चर्चा की गई। साथ ही भविष्य में हार वाले बूथों पर किस प्रकार सपा प्रत्याशी को जिताया जा सके, उसके बारे में गहन मंथन करते हुए रणनीति तैयार की गई। इस बैठक में सपा के सरोजनीनगर विधानसभा अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, सरोजनीनगर विधानसभा प्रत्याशी रहे प्रो. अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत, जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान, वरिष्ठ नेता राम प्रकाश यादव, चौधरी ज्ञान सिंह, संजय यादव, रामअवतार धीमान और राम बाबू चौरसिया सहित कई सपा नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top