ओवरलोड माल वाहनांे एवं अनधिकृत बस संचालन के विरुद्ध कार्रवाई हेतु 10 से 13 मई के बीच प्रदेश स्तर पर चलाया गया विशेष अभियान
अन्य खबरे May 15, 2022 at 03:40 PM , 409चेकिंग के दौरान कुल 749 ट्रकों एवं 1408 बसों का चालान/बंद की कार्रवाई की गई
कुल 79.49 लाख रुपये प्रशमन शुल्क वसूला गया
लखनऊ: 15 मई, 2022
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में बैठक कर अनधिकृत बस संचालन एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश परिवहन विभाग के अधिकारियों को दिए थे, जिसके क्रम में परिवहन विभाग द्वारा प्रदेश स्तर पर विभिन्न मण्डलों में अनधिकृत बसों के संचालन एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है।
अपर परिवहन आयुक्त श्री वी.के. सोनकिया ने बताया कि अनधिकृत बस संचालन एवं ओवरलोड माल वाहनांे के विरुद्ध लखनऊ, अयोध्या, कानपुर, प्रयागराज, बरेली, मुरादाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, गाजियाबाद, सहारनपुर, आगरा एवं झांसी संभागों में 10 मई से 13 मई 2022 तक चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान कुल 537 ओवरलोड माल वाहनों का चालान किया गया तथा 212 ट्रक बंद किए गए और 52.04 लाख रुपये प्रशमन शुल्क वसूला गया। इसी प्रकार अनधिकृत बस संचालन में भी 1170 बसों का चालान किया गया तथा 238 बसों को बंद किया गया और 27.47 लाख रुपये का प्रशमन शुल्क वसूला गया।
श्री सोनकिया ने बताया कि परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह के निर्देशानुसार अनधिकृत बस संचालन एवं ओवरलोडिंग की शिकायतों का संज्ञान लेकर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप नियमित रूप से अनधिकृत बस संचालन एवं ओवरलोड माल वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की जाए।



























Comments