*19 अप्रैल को होगा रोजगार मेले का आयोजन*
अन्य खबरे Apr 12, 2022 at 07:21 PM , 356*अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का कोई शुल्क देय नही होगा*
लखनऊ 12 अप्रैल 2022 (सूचना विभाग), क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लालबाग, लखनऊ ने बताया कि दिनांक 19 अप्रैल, 2022 को प्रातः 10:30 बजे एक रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा, जिसमें 04 कंपनी प्रतिभाग कर रही है।
प्रतिभागी कम्पनियों का विवरण निम्नवत है।
सहायक निदेशक सेवायोजन लखनऊ मण्डल लखनऊ ने बताया कि प्रतिभागी कम्पनी क्वेस/एक्सिस बैंक प्राइवेट लिमिटेड 330 पदों पर नियुक्तियां करेगी जिसमें रिलेशनशिप ऑफीसर (पर्सनल लोन,टू व्हीलर लोन, प्रॉपर्टी लोन, गोल्ड लोन बिजनेस लोन) हेतु अभ्यर्थी महिला/पुरूष शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल इंटरमीडिएट, स्नातक अनुभव एक वर्ष तक आयु सीमा 20 से 28 वर्ष के मध्य वेतन प्रतिमाह 15000 होगा।
उन्होंने बताया कि प्रतिभागी कम्पनी हुलेक्ट सर्विस प्रा0 लि0 144 पदों पर नियुक्तिया करेगी जिसमे फील्ड सेल्स एक्जूकेटिव मीसो, इलेट्रीशियन, प्लम्बर, बी0डी0एल0 (टीम लीडर)/एम0आईएस0
(एकाउण्ट) हेतु अभ्यर्थी वर्ग- पुरूष हाईस्कूल इण्टरमीडिएट स्नातक/बी0 काम एक से तीन वर्ष का अनुभव क्षेत्र में आयु सीमा-20 से 35 वर्ष के मध्य वेतन प्रतिमाह 15000 से 30000 तक कार्य स्थल लखनऊ, बाराबंकी , प्रयागराज, मिर्जापुर, गौरी गंज, जौनपुर , आरा, आजमगढ मऊ आगरा बरेली व अन्य।
बउन्होंने बताया कि प्रतिभागी कंपनी आइकिया हयूमन कैपिटल सलूशन लि0 500 पदो पर नियुक्तिया करेगी जिसमे एसेम्बिल एक्जूकेटिव अभ्यर्थी वर्ग- पुरूष शैक्षिक योग्यता-आई0टी0आई0 समस्त ट्रेड हेतु आयु सीमा 18 वर्ष से ऊपर वेतन प्रतिमाह-10001कार्यस्थल नोएडा।
उन्होंने बताया कि प्रतिभागी कंपनी आई0आई0एस0डी0 प्रा0 लि0 200 पदों पर नियुक्ति करेगी जिसमें आपरेटर अभ्यर्थी वर्ग- महिला शैक्षिक योग्यता स्नातक,आई0टी0
आई0,(फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, इ0 मैकेनिक) आयु सीमा- 20 से 30 वर्ष के मध्य वेतन प्रतिमाह 16500/- कार्यस्थल का आयोजन कानपुर होगा।
उन्होंने बताया कि पूर्ण विवरण विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन विभागीय पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर करना सुनिश्चित करंे, इस मेले में sewayojan.up.nic.in पर पंजीकृत तथा आन-लाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी एवं प्रवासी भी प्रतिभाग कर सकेगें। इस हेतु किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नही होगा।यह मेला पूर्णतया निःशुल्क है। अभ्यर्थियों को किसी भी स्तर पर कोई शुल्क नहीं देना है।



























Comments