प्राथमिक विद्यालय भटगवां पांडे नें निकाली स्कूल चलो अभियान रैली

जनपत की खबर , 542

लखनऊ।
 *ग्राम पंचायत भटगवां पाण्डेय न्याय पंचायत लतीफ नगर* के अन्तर्गत *प्राथमिक विद्यालय भटगवां पांडे, सरोजनी नगर, लखनऊ* के विद्यार्थियों और शिक्षकों के द्वारा सत्र 2022-23 के प्रारंभ में *स्कूल चलो अभियान रैली* निकाली गयी। इस अवसर पर *इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी सरोजनी नगर श्री राममूर्ति यादव, ग्राम प्रधान श्री उमेश कुमार जी,  विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष अंजू *पूर्व माध्यमिक विद्यालय भटगवां पांडे से पद्मा देवी शुक्ला जी व अनुदेशक शिवेंद्र कुमार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय दाराब नगर बरकोता से सहायक अध्यापक श्रीमती मीना देवी जी, प्राथमिक विद्यालय हुलास खेड़ा से ई0 अध्यापिका श्रीमती अनीस फातिमा, प्राथमिक विद्यालय हरौनी 2 की ई0 अध्यापिका श्रीमती अमित कौर, प्राथमिक विद्यालय नेवाजी खेड़ा की सहायक अध्यापिका श्रीमती सुषमा सोनकर प्राथमिक विद्यालय सैदपुर पुरही के शिक्षा मित्र श्री श्रवण कुमार *अभिभावक गण श्री राकेश कुमार, श्री गंगा राम* सहित काफी संख्या में लोग सम्मिलित हुए। विद्यालय की सहायक शिक्षिका *श्रीमती कहकशां अजीम, शिक्षा मित्र श्रीमती शोभना राजवंशी, एवं श्री प्रीती कुमारी, समस्त रसोईयों के साथ ही मैं स्वयं सुधांशु मोहन भी स्कूल चलो अभियान*  में   सम्मिलित होकर रैली के साथ साथ *अभिभावकों से सम्पर्क* करते हुए उनसे *पाल्यों के प्रवेश, नामांकन और नियमित उपस्थिति* का आह्वान किया। 
*उत्कृष्ट निःशुल्क शिक्षा* के साथ साथ विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रहीं *विभिन्न बाल सुविधाओं* यथा *DRESS, जूते-मोजे, स्वेटर और स्कूल बैग हेतु DBT के माध्यम से 1100रुपये की धनराशि, पौष्टिक व ताज़ा मध्यान्ह भोजन, *निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें*, *कार्यपुस्तिकायें, स्वच्छ सुन्दर सुरक्षित परिवेशीय शैक्षिक वातावरण, खेल सामग्री,पुस्तकालय की व्यवस्था*, गतिविधि आधारित रोचक शिक्षण सहित अन्यान्य जानकारियां भी लोगों को दी गईं। *ग्राम प्रधान जी* द्वारा उपरोक्त के साथ साथ अपनी ओर से *विद्यालय को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया गया*।  सभी अभिभावकों से *3-5आयु वर्ग के बच्चों को आंगनबाड़ी*, *6-11 आयुवर्ग के बच्चों को प्राथमिक विद्यालय* तथा *11-14 आयुवर्ग के बच्चों को निकट के पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन* कराने का आह्वान किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top