सीएम योगी की बड़ी घोषणा,टैक्स मुक्त होंगे मठ मंदिर व धर्मशाला

अन्य खबरे , 403

अयोध्या।उत्तर प्रदेश मैं दूसरे कार्यकाल की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में भगवान श्री राम लला और हनुमानगढ़ी पर दर्शन पूजन कर मठ मंदिरों को लेकर बड़ा ऐलान क्या है जिसमें अब अयोध्या के सभी मठ मंदिर और धर्मशाला टैक्स मुक्त होंगे। मुख्यमंत्री के इस ऐलान को लेकर अयोध्या के संतों में खुशी की लहर है और हर संत योगी आदित्यनाथ को बधाई दे रहे हैं।मुख्यमंत्री पद पर शपथ लेने के बाद दूसरे कार्यकाल अयोध्या का पहला दौरा रहा। इस दौरान सरयू तट स्थित राम कथा पार्क के हैली पैड पर उनका विमान उतरने के बाद पहले हनुमान गढ़ी पहुंचे और दर्शन पूजन कर श्री राम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला की आरती उतारी। तो वही राम जन्मभूमि परिसर में चल रहे मंदिर निर्माण का जायजा भी लिया। जहां श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों के द्वारा स्वागत किया गया इसके साथ ही अयोध्या के प्रमुख संत महंतों से भी मुलाकात की। और रामनवमी मेला तैयारी को लेकर जनप्रतिनिधि अधिकारियों के साथ समीक्षा किया जहां अयोध्या के मठ मंदिरों को टैक्स मुक्त किए जाने के लिए निर्देश जारी किया है।
बैठक में मौजूद नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने जानकारी दी है कि अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण की शुरुआत होने के बाद कोविड महामारी थी। जिसके बाद का यह पहला मेला है। और बहुत ही भारी मात्रा में श्रद्धालु इस मेले में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। तो वही आज इस रामनवमी मेले की तैयारी को लेकर बैठक हुआ है इसके साथ ही अयोध्या के विकास की जो कार्य चल रहे थे उस पर भी समीक्षा किया गया है। तुम्हें बताया की सबसे बड़ी उपलब्धि आज अयोध्या के मठ मंदिर और धर्मशाला को कमर्शियल टैक्स मुक्त किए जाने की घोषणा की है। इसके साथ ही अयोध्या की स्वच्छता स्वास्थ्य और सुरक्षा के संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top