*दीन दयाल दिव्यांग पुनर्वास (डी0डी0आर0एस0) योजना की गाईड लाईन के अनुसार दिव्यांगजन सशक्तीकरण के क्षेत्र में कार्यरत् स्वैच्छिक संस्थाओं के आनलाइन अनुदान प्रस्ताव आमंत्रित-*

जनपत की खबर , 377

*लखनऊ 01 अपै्रल 2022 (सूचना विभाग),* कमलेश कुमार वर्मा, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, लखनऊ ने बताया है कि भारत सरकार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दीन दयाल दिव्यांग पुनर्वास (डी0डी0आर0एस0) योजनान्र्तगत दिव्यांगजन सशक्तीकरण के क्षेत्र में कार्यरत् स्वैच्छिक संस्थाओं को सहायता प्रदान किये जाने की व्यवस्था की गयी है। जनपद-लखनऊ में निःशक्त व्यक्ति (समान अवसर, अधिकारों का संरक्षण और पूर्ण भागीदारी) अधिनियम 1995 के अंतर्गत पंजीकृत जनपद के स्वैच्छिक संगठनों जो कि दिव्यांग जन सशक्तीकरण के क्षेत्र में कार्यरत् है। इस योजना हेतु पात्रता रखते है के लिए आवेदन-पत्र आमंत्रित किये जाते है। भारत सरकार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दीन दयाल दिव्यांग पुनर्वास (डी0डी0आर0एस0) योजनान्र्तगत गाईड-लाइन में निर्धारित मानक के अनुसार स्वैच्छिक संस्थाओं के अनुदान प्रस्ताव http//ngograntsje.gov.in/ngo-login पर माह अगस्त 2022 तक आॅनलाइन अग्रसारित किया जाना अपेक्षित है।
अतः इच्छुक स्वैच्छिक संस्थाओं से दीन दयाल दिव्यांग पुनर्वास (डी0डी0आर0एस0) योजनान्र्तगत वित्तीय वर्ष-2022-23 के लिए अनुदान प्रस्ताव 16 अगस्त, 2022 तक आॅनलाइन करते हुए समस्त प्रपत्रों की हार्डकाॅपी कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, पंचायत भवन परिसर, कैसरबाग, लखनऊ में उपलब्ध करायें।

*लखनऊ 01 अपै्रल 2022 (सूचना विभाग),*  कमलेश कुमार वर्मा, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, लखनऊ ने बताया है कि मानसिक मंदित (माइल्ड/मॉडरेड) बालिकाओं को निःशुल्क शिक्षण/प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ०प्र०, लखनऊ द्वारा संचालित राजकीय ममता विद्यालय, बुद्धेश्वर चैराहे के आगे जी०बी०पंत पॉलीटेनिक के सामने, मोहान रोड, लखनऊ में संचालित है। विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2022-23 हेतु प्रवेश प्रारम्भ है, जिसके अन्र्तगत 06 से 18 आयु वर्ग तक की माइल्ड/मॉडरेट बालिकाओं को स्मार्ट क्लास के माध्यम से निःशुल्क शिक्षण एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। बालिकाओं हेतु निःशुल्क रहने-खाने, वस्त्र, बिस्तर एवं उपचार आदि की व्यवस्था है। इच्छुक अभिभावक/संरक्षक अपनी बालिकाओं का दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिखाकर प्रवेश फार्म किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं अथवा दूरभाष 9621287039 पर संम्पर्क कर सकते है।

Related Articles

Comments

Back to Top