अदभुत नाग नागिन : इच्छाधारी नाग नागिन
परिवेश Mar 01, 2022 at 02:00 PM , 6430क्या नाग नागिन होते हैं ! क्या इच्छाधारी सांप होते है ! इस तरह के कई कुतूहल भरे सवाल हमारे आपके मन में अक्सर आते हैं कि हमारी दुनिया में इच्छाधारी नाग नागिन रहते हैं . हम ऐसी कई तरह की बाते सुनते हैं जिन पर विश्वास कर पाना मुश्किल हो जाता है हालाँकि यह बहुत रोमांच देने वाला होता है . इसी तरह भूत प्रेत की कहानिया , राक्षसों की कहानियां और साथ ही नाग नागिन की कहानियां शामिल है. नाग नागिन को लेकर हमारे मन में ऐसे कई सवाल होते हैं जिनके बारे में सही जवाब नहीं मिलता है. अक्सर फिल्म और टीवी में हम इच्छाधारी नागिन की कहानियां देखते हैं,इच्छाधारी नाग नागिन पर कई सफल फिल्मे भी इसी वजह से सफल हुई है कि लोगों के मन में यह उत्सुकता होती है कि इच्छाधारी नाग या नागिन होते हैं या नही.लेकिन इसके बारे में कोई भी सबूत नहीं मिलताहै. इच्छाधारी नागिन क्या होते हैं? इंसान नागिन कैसे बनते हैं? पुरानेग्रंथों के मुताबिक इच्छाधारी नाग नागिन उन्हें कहा जाता है जो कि इंसानी रूप में धरती पर घूमते हैं. हालांकि वह किसी भी वक्त सांप का रूप धर सकते हैं, ऐसा भी माना जाता है कि इस तरह के इच्छाधारी सांप कोई भी रूप ले सकते हैं और सब के बीच सामान्य इंसानों की तरह रह सकते हैं. यह भी कहा जाता है कि तच्छक नामक सांप की आयु 900 वर्ष तक की होती है .ऐसा माना जाता है कि प्राचीन समय में धरती पर कई देवताओं ने अवतार लिया था जिसमें से कई ने सांप के रूप में भी जन्म लिया था. हमारे ग्रंथों में भी इच्छाधारी नाग नागिन के कई सारी कहानियां मौजूद है. हिंदू ग्रंथों के अनुसार इच्छाधारी नाग नागिन होने की बात साबित होती है.चीन की पौराणिक कहानियों में भी इच्छाधारी नाग नागिन का वर्णन मिलता है . आज के आधुनिक समय में कोई भी इस तरह के अंधविश्वास को नहीं मानता है और इन्हें हम सिर्फ कहानियों में देखा जाता है. इसके अलावा विज्ञान और सर्प विशेषज्ञों का भी कहना है कि इच्छाधारी नाग नागिन का चरित्र पूरी तरह से काल्पनिक है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है. नाग मणि का रहस्य? नाग मणि क्या है?सर्पमणि जि से नागमणि भी कहते हैं यह विशेष नाग के सि र पर स्िच्चत होती है.नागमणि में इतनी चमक होती है कि जहां यह होती है वहां आस-पास तेज रोशनी फैल जाती है.नागमणि मोर के कंठ के समान और अग्नि के समान चमकीली दिखती है. -नागमणि अन्य मणियों से अधिक प्रभावशाली और अलौकिक होती है. इस रत्न को नागमणि के रूप में पहचाना जाता है. जिस भी नाग नागिन के पास नागमणि हो उसे बहुत शक्तिशाली माना जाता है और वह जिंदगी भर उसकी रक्षा करते हैं, इसके अलावा ऐसा भी माना जाता है कि जिस इंसान के पास नागमणि हो उसकी किस्मत बदल जाती है और उसे कई अलौकिक शक्तियां प्राप्त होती हैं. हालांकि अब तक कहीं भी नागमणि पाए जाने की खबर नहीं आई ह. ऐसे में इसे भी हम एक कहानी के रूप में विश्वास कर सकते हैं. सच्चाई से किओ वास्ता नहीं .































Comments