केंद्रीय मंत्री एस.पी सिंह बघेल पर हमला,
अन्य खबरे Feb 16, 2022 at 09:25 AM , 350मैनपुरी।
केंद्रीय मंत्री एस.पी सिंह बघेल पर हमला,
करहल क्षेत्र में बघेल पर हुआ हमला,
बघेल की गाड़ी पर भीड़ ने किया पथराव,
करहल से बीजेपी प्रत्याशी हैं एस.पी सिंह बघेल,
अखिलेश के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं बघेल।
एसपी सिंह बघेल मंगलवार शाम चुनाव क्षेत्र में पड़ने वाले पैरार शाहपुर में प्रचार कर लौट रहे थे,
लौटते समय गांव अतिकुल्लापुर के पास शाम करीब साढ़े सात बजे उनके काफिले पर खेतों के अंदर से लोगों ने पथराव किया,
केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने बताया कि करीब 100 से 200 लोगों ने पहले पथराव किया,
फिर काफिले को घेर कर गाड़ियों पर सरिया व लाठी-डंडे बरसाए,
इससे कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है,
खुद एस.पी सिंह बघेल ने एसपी मैनपुरी को फोन कर हमले की सूचना दी,
केंद्रीय मंत्री के मुताबिक पुलिस के पहुंचने पर हमलावर भाग गए जिसके लिए पुलिस इलाके में दबिश दे रही है।



























Comments