*कंटेनर में छिपाकर रखा 2.43 क्विंटल गांजा पकड़ा*
अन्य खबरे Feb 09, 2022 at 02:29 PM , 385कानपुर।
कंधई पुलिस ने इलाके के नारायणपुर मोड़ के पास से मंगलवार सुबह कंटेनर के केबिन में छिपाकर रखा गया 2.43 क्विंटल गांजा बरामद किया। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर कंटेनर कब्जे में लिया है।
कंधई एसओ सत्येंद्र सिंह मंगलवार सुबह साढे़ 10 बजे कोहंडौर-पट्टी मार्ग स्थित नारायणपुर मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पट्टी ओर जा रहा एक कंटेनर रोककर तलाशी ली तो उसके केबिन में बोरियों में गांजा भरा पाया। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर कंटेनर कब्जे में ले लिया। वजन कराया तो गांजा 2 क्विंटल 43 किलोग्राम निकला। पकड़ा गया ड्राइवर जौनपुर सरपतहा जमदरा निवासी रत्नेश कुमार यादव बताया गया। एसओ सत्येंद्र सिंह ने बताया कि कंटेनर में गांजा छिपाकर प्रयागराज से जौनपुर के शाहपुर ले जाया जा रहा था। पकड़े गए ड्राइवर से पूछताछ के आधार पर गांजे के अवैध कारोबार से जुडे़ लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
*Rakesh*






_page-0001.jpg)




















Comments