श्रावस्ती मे मंदिर से चोरों ने अष्टधातु की 6 मूर्तियों पर किया हाथ साफ
अन्य खबरे Jan 15, 2022 at 06:27 PM , 345श्रावस्ती।जनपद में बेखौफ चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है जिस से इलाके में सनसनी फैल गई है।
जनपद के एक गाँव के पुरानी मंदिर से चोरों ने अष्टधातु की 6 मूर्तियों पर हाथ साफ कर दिया है। चोरी को अंजाम देने से पहले अज्ञात चोरों ने सीसीटीवी के वायर को भी काट दिया ताकि मंदिर के अंदर लगा कैमरा बन्द हो जाये। सुबह जब मंदिर के रखवाले सोकर उठे तो देखा कि मंदिर के अंदर से अष्टधातु की तीन छोटी और तीन बड़ी मूर्तिया गायब है। तत्काल इसकी सूचना भिनगा कोतवाली तथा पुलिस अधीक्षक को दी गयी। मौके पर जांच पड़ताल करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने मंदिर के चारो ओर सर्च अभियान चलाया लेकिन कोई सफलता हाथ नही लगी। पुलिस अधीक्षक ने सीसीटीवी फुटेज को भी देखा तथा घटना का अनावरण करने के लिए डीवीआर भी साथ ले गये।
मामला उत्तरप्रदेश के श्रावस्ती जनपद के भिनगा कोतवाली अंतर्गत आने वाले एकघरवा गांव की है जहाँ वर्षो पुराने एक मंदिर में पुराने जमाने की अष्टधातु की कई मूर्तिया स्थापित हैं। जहां कल रात चोरी हुई और अज्ञात चोरों ने 6 मूर्तियों पर हाथ साफ कर दिया। गौरतलब है कि 13 महीने पहले भी यहां पर एक बार चोरी हो चुकी है पिछली बार भी अस्थधातु की एक मूर्ति चोरी हो गयी थी जिसका श्रावस्ती पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर ही खुलासा कर के उसी घर के एक सदस्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन कल रात जो चोरी हुई इस सम्बंध मंदिर और मूर्तियों के रक्षक पदुम नाथ त्रिपाठी पुत्र देवनारायण त्रिपाठी का कहना है कि इस बार एकसाथ 6 मूर्तियों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। इन मूर्तियों की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में तजरीबन 50 करोड़ से भी ऊपर की बताई जा रही है। इतनी बड़ी चोरी से पुलिस के होश उड़े हुए हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि सीघ्र ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। क्राइम ब्रान्च की दो टीमें इसकी जांच पड़ताल में जुट गई है।



























Comments