श्रावस्ती मे अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ , मय शस्त्र बनाने के उपकरण के साथ अभियुक्तगण गिरफ्तार
अन्य खबरे Jan 15, 2022 at 06:25 PM , 359श्रावस्ती ।जनपद के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक केशवचन्द्र गोस्वामी के कुशल नेतृत्व में व प्रभारी निरीक्षक संन्तोष कुमार तिवारी थाना इकौना मय टीम द्वारा शिवाजोत के पास से अभियुक्तगण दिनेश यादव पुत्र काशीराम यादव निवासी मध्यनगर मनोहरापुर थाना इकौना जनपद श्रावस्ती,रिंकू विश्वकर्मा पुत्र रामदयाल विश्वकर्मा निवासी खोरनिया थाना भिनगा जनपद श्रावस्ती को अवैध शस्त्र निर्माण करते हुए अवैध शस्त्र निर्माण करने में प्रयुक्त सामान मय उपकरण व दो अदद तमन्चा 12 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व एक अदद खोखा कारतूस 12 बोर, 2 अदद तमन्चा 315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 2 अदद कारतूस प्रति बंधित बोर 7.62 , 7 अदद नाल 12 बोर 2 अदद नाल 315 बोर , 5 अदद अर्द्ध निर्मित तमन्चा 28 अदद, स्प्रिग रिपिट एक पैकेट एक अदद आरी मय 3 अदद ब्लेड एक अदद बेल्डिंग मशीन एक अदद फूकनी एक अदद निहाई दो अदद सडसी 6 अदद सुम्भी केबिल एक अदद हथौडी मय बेंट 3 अदद छिनी एक अदद रेती बेल्डिंग राड जला अध जला पूर्ण 11 अदद , 5 अदद लोहे की पत्ती एक अदद रेग मार्क पेपर लगभग 2 KG कोयला एक थैले मे व अन्य लोहे के छोटे -2 टुकडे मय शस्त्र बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना इकौना पर मुकदमा अपराध संख्या 13/22 धारा धारा 5/25(1) व 5/25(8) आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर जेल रवाना किया गया।
गिरफ्तारी टीम मे
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी थाना इकौना जनपद श्रावस्ती, व0उ0 नि0 सतगुरू मिश्रा,उ0नि0 धर्मराज, हे0का0 योगेश मिश्रा,का0 दीपचन्द,का0 संदीप यादव,का0 दीपक राय,
का0 शाहिल शेख थाना इकौना जनपद श्रावस्ती।



























Comments