ठगी करने वाला शातिर जालसाज गिरफ्तार।
अन्य खबरे Jan 10, 2022 at 10:35 PM , 465लखनऊ।
थाना गाजीपुर पुलिस टीम द्वारा टेंडर दिलाने के नाम पर कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर ठगी करने वाला शातिर जालसाज गिरफ्तार।
श्री डी0के0 ठाकुर, श्रीमान् पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा कानून व्यवस्था से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं घटित घटनाओं के त्वरित सफल अनावरण किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में श्री पी.के. तिवारी, पुलिस उपायुक्त (उत्तरी), कमिश्ररेट लखनऊ, सुश्री प्राची सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त (उत्तरी), कमिश्नरेट लखनऊ के दिशा-निर्देशन में एवं श्री सुनील कुमार शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त, गाजीपुर, कमिश्नरेट लखनऊ के निकट पर्यवेक्षण में रामेश्वर कुमार, प्रभारी निरीक्षक, थाना गाजीपुर, कमिश्नरेट लखनऊ के नेतृत्व में थाना गाजीपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त काशीनाथ तिवारी पुत्र स्व0 लाल जी तिवारी निवासी 9/369 इन्दिरानगर थाना इन्दिरानगर लखनऊ को आज दिनांक 09/01/2022 को सेक्टर 14 इन्दिरानगर पावर हाउस कट तुलसी विहार OYO होटल के पास लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त का चिकित्सा विधिक परीक्षण व कोरोना टेस्ट कराने के पश्चात माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है
संक्षिप्त विवरण:
वादी श्री राम मुरारी आर्या पुत्र श्री गोमती प्रसाद निवासी 123/248 सिनेमा रोड़ पुरदिलपुर, जनपद गोरखपुर द्वारा प्रस्तुत किये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर दिनांक 26.11.2021 को थाना गाजीपुर, लखनऊ में अभियुक्तगण 1- काशीनाथ तिवारी पुत्र स्व0 लालजी तिवारी निवासी 631/1 पानीगाँव इन्दिरानगर लखनऊ हाल पता -9/369 इन्दिरानगर लखनऊ 2 - कालिन्दी तिवारी पत्नी काशीनाथ तिवारी 3- आशुतोष तिवारी पुत्र काशीनाथ तिवारी 4- शुभनारायण तिवारी पुत्र काशीनाथ तिवारी 5 मीना तिवारी ( कालिन्दी तिवारी की बहन) 6- सुनील पाण्डे (कालिन्दी तिवारी का भाई) पता ग्राम मथौली थाना कप्तानगंज कुशीनगर के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या 588/2021 धारा 352/406/419/420/467/468/471/504/506 भा0द0वि0 पंजीकृत हुयी। दौराने विवेचना अभियोग उपरोक्त में धारा 3(2) (5)A एससी एसटी एक्ट की बढोत्तरी गयी। अभियुक्त काशीनाथ तिवारी पुत्र स्व0 लाल जी तिवारी निवासी 9/369 इन्दिरानगर थाना गाजीपुर लखनऊ को मुकदमा उपरोक्त में आज दिनांक 09.01.2022 को गिरफ्तार किया गया। नाम व पता अभियुक्त:
काशीनाथ तिवारी पुत्र स्व0 लाल जी तिवारी निवासी 9/369 इन्दिरानगर थाना इन्दिरानगर लखनऊ, उम्र 52 वर्ष बरामदगी का विवरण:
1- एक अदद टाटा सफारी गाड़ी नं0 UP 32 FJ6767
आपराधिक इतिहास:
1. प्र.सू.रि. संख्या 588/2021 धारा 352/406/419/420/467/468/471/504/506 भा0द0वि0 व 3(2) (5)A एससी एसटी एक्ट, थाना गाजीपुर, लखनऊ। 2. प्र०सू०रि) संख्या 0858/2015 धारा 406/419/420 भादवि व भारतीय बेतार यांत्रिकीय अधिo धारा-3, थाना
गाजीपुर लखनऊ ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
1. उ0नि0 श्री शिवमंगल सिंह, थाना गाजीपुर, लखनऊ
2. हे0का0 दुर्गेश वाजपेई, थाना गाजीपुर, लखनऊ
3. का० दलबीर सिंह, थाना गाजीपुर, लखनऊ
4. का० सुनील कुमार, थाना गाजीपुर, लखनऊ






_page-0001.jpg)




















Comments