जिला निर्वाचन अधिकारी की सभी राजनैतिक दलों के साथ बैठक सोमवार को।
अन्य खबरे Jan 10, 2022 at 09:19 PM , 473श्रावस्ती। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश चन्द्र ने बताया है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा प्रकाश की अध्यक्षता में 10 जनवरी 2022 सोमवार को पूर्वान्ह 11.00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक आहूत की गई है।
उन्होने बताया है कि जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में प्रतिभाग करने हेतु पुलिस अधीक्षक से अपेक्षा की है, तथा सभी रिटर्निंग आफीसर, समस्त उपजिलाधिकारीगण, प्रभारी अधिकारी/डिप्टी कलेक्टर चुनाव आदर्श आचार सहिंता, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर एवं जिला सूचना अधिकारी को निर्देशित किया गया है।






_page-0001.jpg)




















Comments