*यूपी में बारिश से नुकसान पर सीएम योगी ने लिया संज्ञान, 24 घंटे में मुआवजे के निर्देश*
अन्य खबरे Aug 26, 2026 at 07:55 PM , 12*अतिवृष्टि से जनहानि पर योगी सरकार अलर्ट, अधिकारियों को फील्ड में उतरने के निर्देश*
*बारिश और आकाशीय बिजली से नुकसान का होगा तत्काल आकलन, 24 घंटे में मिलेगा मुआवजा*
*आकाशीय बिजली के दौरान घर से बाहर न निकलें, सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील*
*नदियों और जलाशयों से रहें सावधान, अतिवृष्टि में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह*
*लखनऊ, 26 अगस्त।* उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे फील्ड में उतरकर प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लें और जरूरतमंद परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराएं। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में लोगों को किसी तरह की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने अति वर्षा और आकाशीय बिजली से हुई जनहानि, पशुहानि और आर्थिक क्षति का तत्काल आकलन कराने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नुकसान का आंकलन कर प्रभावित परिवारों को नियमानुसार 24 घंटे के भीतर मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। साथ ही अधिकारियों को प्रभावित परिवारों से लगातार संवाद बनाए रखने और राहत-सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि बारिश के कारण जलभराव वाले क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। प्रशासन को स्थानीय परिस्थितियों पर लगातार नजर रखने और आवश्यकता के अनुसार राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
*मुख्यमंत्री ने लोगों को सावधान रहने के लिए कहा*
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भी सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आकाशीय बिजली के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। अतिवृष्टि के समय नदियों और जलाशयों में स्नान करने से बचें व विशेष सावधानी बरतें। उन्होंने लोगों से प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।






_page-0001.jpg)




















Comments