बाराबंकी में 7 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, दो स्कॉर्पियो और थार बरामद

अन्य खबरे , 19

**बाराबंकी, 26 अगस्त।** अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने सात वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त **दो महिंद्रा स्कॉर्पियो और एक महिंद्रा थार** बरामद की है।
 
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी **अर्पित विजयवर्गीय** के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए कोतवाली नगर पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 610/2026 से संबंधित सात अभियुक्तों को **ओबरी जंगल** से गिरफ्तार किया।
 
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान **विनोद यादव, अभिषेक यादव, सूरज कुमार यादव, शैलेन्द्र यादव, विपिन यादव, आनंद कुमार और अनूप यादव** के रूप में हुई है। सभी बाराबंकी के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं।
 
पुलिस के अनुसार अभियुक्तों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा **7 सीएलए एक्ट** के तहत मामला दर्ज है। बरामद वाहनों में महिंद्रा स्कॉर्पियो संख्या **UP 32 RX 6359, UP 32 PC 6359** तथा महिंद्रा थार संख्या **UP 32 RL 6359** शामिल हैं।
 
### कई अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
 
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों में **विनोद यादव** के खिलाफ वर्ष 2017 से 2026 तक मारपीट, बलवा, चोरी, खनिज अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में छह मुकदमे दर्ज हैं।
 
**शैलेन्द्र यादव** के खिलाफ वर्ष 2019 से 2026 तक चार मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी गई है। वहीं **विपिन यादव** के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम सहित दो मामले दर्ज हैं। अन्य अभियुक्तों के खिलाफ फिलहाल इसी मुकदमे का आपराधिक इतिहास बताया गया है।
 
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक **सुधीर कुमार सिंह**, उपनिरीक्षक **अभिषेक राय, अनुराग पाठक और आशीष कुमार सिंह** सहित कोतवाली नगर पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top