02 शातिर नकबजन / चोर गिरफ्तार, चोरी के जेवरात, एक अदद अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद।
अन्य खबरे Jan 06, 2022 at 05:45 PM , 356लखनऊ।
कार्यवाही:-श्री डी0के0 ठाकुर, श्रीमान् पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा कानून व्यवस्था से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं घटित घटनाओं के त्वरित सफल अनावरण किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त उत्तरी श्री प्रमोद कुमार तिवारी व सुश्री प्राची सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त (उत्तरी), कमिश्नरेट लखनऊ के दिशा-निर्देशन में एवं श्री सुनील कुमार शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त, गाजीपुर, कमिश्नरेट लखनऊ के निकट पर्यवेक्षण में रामेश्वर कुमार, प्रभारी निरीक्षक, थाना गाजीपुर, कमिश्नरेट लखनऊ के नेतृत्व में थाना गाजीपुर पुलिस द्वारा अभियुक्तगण बब्लू कुमार पुत्र • जगदीश सिहं नि0- प्लाट न0-45 ओमनगर तकरोही थाना इन्दिरानगर लखनऊ उम्र 26 वर्ष, प्रवेश कुमार पुत्र बाबूलाल नि०-म0न0-366/173 शर्मा सिटी तकरोही थाना इन्दिरानगर लखनऊ उम्र 31 वर्ष को दिनांक 05/01/2022 को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किये गये आभूषण, एक अदद देशी तमंचा 303 बोर, 02 अदद जिंदा कारतूस एवं मोटर साइकिल टीवीएस अपाचे नं0 UP 32 HE 2749 बरामद कि गया है। अभियुक्तगण का चिकित्सा विधिक परीक्षण व कोरोना टेस्ट कराने के पश्चात माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा रिमाण्ड स्वीकृत किये जाने हेतु अनुरोध किया जा रहा है।
संक्षिप्त विवरण :- वादी श्री सोमन सिंह नेगी पुत्र प्रेम सिंह नेगी निवासी म0नं0 27, वैष्णो विहार निकट सक्सेना इण्टर कालेज सेक्टर 11,इन्दिरानगर, थाना गाजीपुर, लखनऊ द्वारा प्रस्तुत किये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर दिनांक 05/01/2022 की रात्रि घर से आभूषण व नगदी चोरीकर लिये जाने के सम्बन्ध में थाना गाजीपुर, लखनऊ में बनाम अज्ञात प्र०सू०रि0 संख्या 0008/2022 धारा 380 भा.द.वि. पंजीकृत हुयी। वादी श्री उत्कर्ष कुमार पुत्र चारूकुमार निवासी 20/113, इन्दिरानगर, थाना गाजीपुर, लखनऊ द्वारा प्रस्तुत किये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर दिनांक 11/11/2021 घर से आभूषण व नगदी चोरीकर लिये जाने के सम्बन्ध में थाना गाजीपुर, लखनऊ में बनाम अज्ञात प्रसूरि) संख्या 0563/2021 धारा 380 भा.द.वि. पंजीकृत हुयी। अभियुक्तगण बब्लू कुमार पुत्र जगदीश सिहं नि)-प्लाट न0-45 ओमनगर तकरोही थाना इन्दिरानगर लखनऊ उम्र 26 वर्ष, प्रवेश कुमार पुत्र बाबूलाल नि०-म0न0-366/173 शर्मा सिटी तकरोही थाना इन्दिरानगर लखनऊ उम्र 31 वर्ष को दिनांक 05/01/2022 को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया 02 अदद गले की चैन पीली धातु, 10 नग कान के झाले, टप्स पीली व एक अदद लोहे का देशी तमंचा 303 बोर अवैध, 02 अदद जिंदा कारतूस .303 बोर व रूपये 580 बरामद करते हुये धारा 411/413 भा.द.वि. की बढ़ोत्तरी की गयी है।



























Comments