निष्क्रिय है जनसुनवाई पोर्टल।

अन्य खबरे , 467

लखनऊ 06 जनवरी ।
जनता की समस्याओं को भली भांति सुनने का वादा मुख्यमंत्री योगी ने किया था। जनता की   समस्याओ का निस्तारण करने के लिए जनसुनवाई पोर्टल भी  मुख्यमंत्री  के द्वारा  बनाया गया।
जनसुनवाई पोर्टल नए प्रारम्भ मे मुख्यमंत्री के वादे के अनुसार कार्य भी किया ।जनता की समस्याओ का समाधान भी होता रहा ।यहाँ तक की समस्याओ का जब तक समाधान नही हो जाता था बार बार फोन करके पूछा जाता था की आपकी समस्या का उचित समाधान हो गया है की नही  ।
लेकिन वर्तमान मे जैसे जैसे चुनाव करीब  आ रहे है। जब मुख्यमंत्री को जनता के साथ की ज्यादा आवश्यकता है तब जनसुनवाई पोर्टल जनता की समस्याओ का निस्तारण नही कर रहा है ।
अब कोई भी शिकायत दर्ज होती है  उसकी जानकारी लेना तो दूर किसी भी विभाग के द्वारा मौके पर जांच भी नही की जाती है ।
झूठी आख्या और रिपोर्ट संलग्न करके शिकायत को बंद कर दिया जाता है ।या  यह लिख दिया जाता है की यह हमारे विभाग का कार्य नही है। मुख्यमंत्री जी आप हमारे प्रदेश के  मुखिया है आप तक बात कैसे पहुँचाये।
कोई नया जरिया हो तो बताये।

Related Articles

Comments

Back to Top