थाना पीजीआई पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 20 ग्राम अवैध स्मैक व 1410 /- रुपया नकद बरामद

अन्य खबरे , 328

लखनऊ।
 थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-17/2022 धारा-8/18/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियुक्त 1- कुलदीप पाल पुत्र परशुराम पाल नि० रमजान नगर थाना पीजीआई जनपद लखनऊ, 2-शिवरता पत्नी स्व0 ओमप्रकाश नि0 ग्रा० भटगवा थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी, हाल पता रमजान नगर तेलीबाग थाना पीजीआई जनपद लखनऊ की गिरफ्तारी व 20 ग्राम अवैध स्मैक व 1410 /- रुपये नकद बरामद। कार्य विवरण:- दिनांक 06/01/2022 को श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय महानगरीय क्षेत्र लखनऊ, पुलिस उपायुक्त पूर्वी व अपर पुलिस उपायुक्त के निर्देशन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट लखनऊ के कुशल पर्यवेक्षण प्रभारी निरीक्षक श्री धर्मपाल सिंह थाना-पीजीआई के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के मद्देनजर उ0नि0 श्री अनुज कुमार तिवारी, उ0नि0 श्री रंजीत कुमार पाठक, का0 मुकेश यादव, का0 आकाश गुप्ता के क्षेत्र में भ्रमणशील होकर आपस में थाना क्षेत्र में घटित घटनाओं के बारे बतचीत कर ही रहे थे कि मुखबिर खास ने आकर बताया कि एक महिला व एक व्यक्ति सेक्टर 5 सब्जी मण्डी स्मैक का धंधा कर रहे हैं। अगर जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है मुखबिर की बातो पर विश्वास कर क्षेत्र गस्त मे मामूर पैन्थर 19 पर मौजूद म0का0 नूतन वर्मा व म()का) रुचि सिंह को तलब किया गया। सभी हमराह कर्मचारीगण को मुखबिर खास की सूचना से अवगत कराते हुए आपस में एक दूसरे की जामा तलाशी ले देकर इत्मिनान किये कि हम पुलिस वालो के पास जुर्म से सम्बन्धित कोई नाजायज वस्तु नही है। हम पुलिस वाले मय मुखबिर खास के सेक्टर 5 सब्जी मण्डी के पास पहुचे की करीब 50 कदम पहले व्यक्ति की तरफ इशारा किया और दूसरी तरफ हट बढ़ गया हम पुलिसवालो को अपनी तरफ आता देखकर महिला सकपका गयी तथा उसके साथ मौजूद व्यक्ति भागने का प्रयास किया किन्तु हम पुलिस ने उसे घेर घारकर पकड़ लिया महिला को म०कां0 नूतन वर्मा व म०कां० रुचि सिंह की मदद से नाम पता पूछा गया तो महिला ने अपना नाम शिवरता पत्नी स्व) ओमप्रकाश नि० ग्रा० भटगवा थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी हाल पता रमजान नगर तेलीबाग थाना पीजीआई जनपद लखनऊ बताया तथा पकड़े गये महिला से हड़बड़ाने का कारण पूछा गया तो बता रही कि साहब मेरे पास नाजायज स्मैक है जिसको मैं पुडिया बनाकर अपने साथी के साथ मिलकर बेचती हूँ तथा अपना व अपने परिवार का खर्च चलाती हूँ। पकड़े गये व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम कुलदीप पाल पुत्र परशुराम पाल नि० रमजान नगर थाना पीजीआई जनपद लखनऊ बताया तथा स्वीकार किया कि पकड़ी गयी महिला शिवरता के साथ मिलकर स्मैक बेचता हूं इसी को बेचकर मेरा खर्जा चलता है। पकड़े गये व्यक्तियों के पास से 20 ग्राम अवैध स्मैक व 1410 रुपये नकद बरामद हुआ। जिसको गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top